एक्सप्लोरर

Biparjoy Cyclone: गुजरात में जोरदार तरीके से टकराने वाला है तूफान बिपरजॉय, सुरक्षित रहने के लिए करें ये काम

Biparjoy Cyclone: चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात समेत तमाम राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. ये तूफान अगले कुछ घंटों में गुजरात के तटीय इलाकों से टकरा सकता है.

Biparjoy Cyclone: चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. सबसे पहले ये चक्रवाती तूफान गुजरात के जखाऊ बंदरगाह से टकराएगा, जहां भूस्खलन और नुकसान की आशंका जताई जा रही है. तूफान के टकराने के बाद 150 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है और लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. अब अगर आप भी तूफान प्रभावित इलाके में फंस जाते हैं तो आपको ऐसे में क्या करना चाहिए? आइए हम बताते हैं...

  • चक्रवात से पहले जारी होने वाले हर अलर्ट को ध्यान से पढ़ें, इसके लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें. सोशल मीडिया पर फैली जानकारी पर भरोसा न करें. 
  • घर में मौजूद तमाम इलेक्ट्रिक उपकरणों को तुरंत बंद कर दें, टीवी का प्लग और बाकी बिजली की चीजों को भी हटा दें. इसके अलावा तूफान के टकराने पर गैस, बिजली आदि के तमाम स्विच बंद कर दें. 
  • आमतौर पर लोग ऐसे में दरवाजे या फिर खिड़की का बचने के लिए सहारा लेते हैं, लेकिन ऐसे में आपको घर में ऐसी जगह तलाशनी है जो सबसे ज्यादा मजबूत हो. आप सीढ़ियों, बाथरूम या फिर गैलरी में छिप सकते हैं. 
  • किसी भी ऐसी चीज को खुले में नहीं रहने दें, जो हवा की रफ्तार से उड़ सकती है या फिर गिरकर आपके परिवार को नुकसान पहुंचा सकती है. 
  • तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं से बचने के लिए आप वेंटिलेशन तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी हवा को ब्लॉक करने की जगह उसे पास होने का रास्ता दें, जिससे नुकसान कम होगा. 
  • चक्रवात के दौरान ये भी देखा जाता है कि कुछ देर के लिए अचानक हवा की रफ्तार कम हो जाती है, ऐसे में अलर्ट रहें. क्योंकि कुछ देर बाद फिर से अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं. 
  • अगर आपके इलाके में भारी तूफान की चेतावनी दी गई है तो ऐसे में तटीय इलाकों से दूर रहें. हो सके तो किसी ऐसे घर पर रहें, जिसकी ऊंचाई ज्यादा हो और जहां से आसानी से मदद बुलाई जा सके. 
  • तूफान और भारी बारिश की स्थिति में आप अपने घर में कम से कम तीन से पांच दिन का राशन रखें. खाने की जरूरी चीजें जैसे- दूध, सब्जियां और आटा आदि स्टोर करके रख लें. जल्दी से खराब नहीं होने वाले स्नैक्स भी रख सकते हैं. 
  • चक्रवात के दौरान अगर आप कार में फंस गए हैं तो किसी ऐसी जगह पर रुकें जहां पेड़ कम हों, साथ ही पानी के बहाव से भी दूर रहें, ध्यान रहे कि बिजली की तारें आसपास न हों. कार के अंदर ही आप सेफ हैं, इसलिए बाहर निकलने की कोशिश न करें.

ये भी पढ़ें- 'समंदर में भेजे गए बड़े जहाज, आ सकता है 3-6 मीटर का सैलाब', बोले NDRF के डीजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget