एक्सप्लोरर

स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम मोदी को सम्मानित करेगा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

पीएम मोदी को साल 2019 के ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा. फाउंडेशन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन दुनिया भर के लिए दूसरे के लिए उदारण के तौर पर काम कर सकता है.

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में स्वच्छता की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण सुधार और उनके नेतृत्व के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अगले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगा. पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे. इस दौरान वह ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में वैश्विक नेताओं और कॉर्पोरेट अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे.

फाउंडेशन ने बताया कि मोदी को 2019 का ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा. फाउंडेशन के अनुसार इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे राजनीतिक नेता को ‘विशेष सम्मान’ प्रदान करना है, जिन्होंने अपने देश में या विश्व स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से ‘ग्लोबल गोल्स’ के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है. पीएम मोदी को स्वच्छ भारत मिशन में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसे उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था.

इस महत्त्वाकांक्षी मिशन का लक्ष्य देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा देना है. इस मिशन का उद्देश्य महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि स्वरूप देश में सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज को हासिल करने के प्रयासों में तेजी लाना है. दो अक्टूबर, 2019 तक खुले में शौच को खत्म करने के लिए अब तक 9 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं और वर्तमान में ग्रामीण स्वच्छता कवरेज भारत के 98 प्रतिशत गांवों तक पहुंच गया है, जो चार साल पहले तक महज 38 प्रतिशत ही था. फाउंडेशन 24 सितंबर को चौथे वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' का आयोजन करेगा. फाउंडेशन ने कहा, ‘‘हम मोदी को भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए अपना वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स’ पुरस्कार प्रदान करेंगे.’’

फाउंडेशन ने बयान में कहा, ‘‘स्वच्छ भारत मिशन दुनिया भर के अन्य देशों के लिए एक उदाहरण के तौर पर काम कर सकता है, जिन्हें दुनिया भर में गरीब लोगों के लिए स्वच्छता में सुधार करने की तत्काल आवश्यकता है.’’ गेट्स फाउंडेशन के बयान में कहा गया, ‘‘हम उन विशिष्ट मुद्दों पर काम करते हैं, जहां हमें लगता है कि हम दुनिया के सबसे गरीब लोगों के जीवन में सबसे अधिक बदलाव ला सकते हैं.’’ प्रधानमंत्री मोदी ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक रैली में भी भाग लेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget