एक्सप्लोरर

Bilkis Bano In SC: 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं बिल्किस बानो ने कहा, 'मैं फिर से लड़ूंगी'

Bilkis Bano Case: 11 गैंगरेप दोषियों की समय से पहले रिहाई पर बिल्किस बानो ने कहा कि जो गलत है और जो सही है, उसके लिए मैं फिर से लडूंगी. लोगों के समर्थन ने मुझे दोबारा खड़ा होने का बल दिया है.

Bilkis Bano Case: गुजरात में 2002 के दंगों के समय सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुईं बिल्किस बानो (Bilkis Bano) ने कहा है, 'जो गलत है और जो सही है, उसके लिए मैं फिर से लडूंगी.’’ गुजरात दंगों के दौरान बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. 11 दोषियों की रिहाई को चुनौती देते हुए उन्होंने उच्चतम न्यायालय (supreme court) का दरवाजा खटखटाया है. 

गुजरात में 2002 के दंगों के समय बिल्किस बानो 21 साल की थीं और पांच महीने की गर्भवती थीं. बानो ने गुजरात सरकार द्वारा 15 अगस्त को दोषियों की समय से पहले रिहाई को अपनी दो अलग-अलग याचिकाओं में चुनौती दी और कहा कि इसने समाज की अंतरात्मा को झकझोर दिया है.

दुबारा न्याय के दरवाजे पर दस्तर देना आसान नहीं था

बानो ने गुरुवार (1 दिसंबर) को जारी एक बयान में कहा, 'एक बार फिर खड़े होने और न्याय के दरवाजे पर दस्तक देने का फैसला मेरे लिए आसान नहीं था. मेरे पूरे परिवार और मेरा जीवन नष्ट करने वाले लोगों की रिहाई के बाद, मैं लंबे समय तक स्तब्ध थी. मैं अपने बच्चों, अपनी बेटियों और सबसे बढ़कर उम्मीद खत्म होने से जड़ हो गई थी.’’ बानो ने कहा कि उनकी चुप्पी के समय उन्हें देश केअलग-अलग हिस्सों से समर्थन की आवाजें मिलीं, जिनसे उनकी उम्मीद जगी है, और उन्हें एहसास कराया गया कि वह अपनी पीड़ा में अकेली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि इस समर्थन का उनके लिए क्या मतलब है.

लोगों के समर्थन से मिला मेरे साहस को बल

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मिले समर्थन ने मानवता के प्रति उनके भरोसे को फिर से कायम किया और न्याय के विचार में फिर से विश्वास करने के लिए उनके साहस को नया बल मिला. बानो ने कहा, 'इसलिए, मैं एक बार फिर खड़ी होकर लडूंगी, जो गलत है और जो सही है, उसके खिलाफ, मैं आज अपने लिए, अपने बच्चों के लिए और हर जगह की महिलाओं के लिए ऐसा कर रही हूं.'

कोर्ट ने सुनाई थी सजा

मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने 21 जनवरी, 2008 को बिल्किस बानो से सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इस सजा को बाद में बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी बरकरार रखा था. गुजरात सरकार की ‘क्षमा नीति’ के तहत इस साल 15 अगस्त को गोधरा उप-जेल से 11 दोषियों की रिहाई ने जघन्य मामलों में इस तरह की राहत के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है. रिहाई के समय दोषी जेल में 15 साल से अधिक समय काट चुके थे.

ये भी पढ़ें- JNU Row: जेएनयू की दीवारों पर लिखे गए जातिसूचक नारे, विवाद के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget