एक्सप्लोरर

दोषियों को फांसी नहीं मिलने से सहमत बिलकिस बानो, बोली- न्याय चाहती हूं, बदला नहीं

नई दिल्ली : गुजरात की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता बिलकिस बानो ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले से अपने मामले की तुलना को नकार दिया. उन्होंने कहा कि वे बंबई उच्च न्यायालय द्वारा दोषियों को मृत्युदंड न दिए जाने के फैसले से संतुष्ट हैं. साथ ही उनका कहना था कि वे न्याय चाहती हैं, बदला नहीं.

19 वर्षीया गर्भवती बिलकिस के साथ पुरुषों के एक समूह ने बर्बरता की

गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान 19 वर्षीया गर्भवती बिलकिस के साथ पुरुषों के एक समूह ने बर्बरता की. उनकी आंखों के सामने उनके परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी थी. बंबई उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के फैसले को कायम रखते हुए चार मई को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की उस याचिका को खारिज कर दिया.

दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की गई थी

जिसमें दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में बिलकिस ने पत्रकारों से कहा कि वह अपने मामले में उच्च न्यायालय के फैसले से संतुष्ट हैं. बिलकिस ने कहा, "मैं अदालत के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं. मैंने जो झेला उसके लिए अधिकतम सजा होनी ही चाहिए. लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरे नाम पर किसी और की जान ली जाए. मैं न्याय चाहती हूं, बदला नहीं."

पांच पुलिसकर्मियों को बरी किए जाने के फैसले को खारिज कर दिया

बिलकिस ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा जिन पांच पुलिसकर्मियों को बरी किए जाने के फैसले को खारिज कर दिया है, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिसकर्मियों के खिलाफ अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार सोनाली बोस ने गुजरात दंगों के मुख्य साजिशकर्ता को भी दंडित किए जाने की मांग उठाई.

असली न्याय तब होगा जब गुजरात दंगों के मुख्य साजिशकर्ता को सजा दी जाए

सोनाली ने कहा, "ये पांचों पुलिसकर्मी उन दंगों के सिर्फ मोहरे हैं. अदालत द्वारा उन्हें दी गई सजा तो मात्र संदेश है, लेकिन असली न्याय तब होगा जब गुजरात दंगों के मुख्य साजिशकर्ता को सजा दी जाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget