एक्सप्लोरर

बिलावल भुट्टो के बयान के बाद PM मोदी के साथ खड़ा दिखा विपक्ष, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बिलावल भुट्टो को 1971 के युद्ध की दलाई. उन्होंने कहा, "भारतीय शौर्य को बिलावल भुट्टो याद रखें, कश्मीर का एक-एक इंच हमारा है. हम पीओके को भी लेकर रहेंगे."

Bilawal Bhutto Statement Against PM Modi: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पीएम मोदी के खिलाफ बयान पर समूचा विपक्ष सरकार के साथ एकजुट है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने बिलावल के बयान पर आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलावल के बयान की निंदा करते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए. हम देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं."

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बिलावल भुट्टो के बयान को अशोभनीय करार दिया है. कांग्रेस नेता तिवारी ने बिलावल भुट्टो को 1971 के युद्ध की दलाई. तिवारी ने कहा, भारतीय शौर्य को बिलावल भुट्टो याद रखें, कश्मीर का एक-एक इंच हमारा है. हम पीओके को भी लेकर रहेंगे."

मुस्लिम संगठनों ने बिलावल भुट्टो के बयान पर दर्ज कराई आपत्ति

अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बिलावल के बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के मुकाबले भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं मुसलमान हैं." साथ ही कई अन्य मुस्लिम संगठनों ने भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान पर आपत्ति दर्ज की है. पाकिस्तान को नसीहत देते हुए भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ न बोलने को कहा है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देने वाला देश है, ऐसे बयान देकर बिलावल ने अपनी मानसिकता दिखाई है. उनकी सोच बेहद गंदी है." 

बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ सड़क पर भाजपा
देशभर में बिलावल भुट्टो के बयान का विरोध हो रहा है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पाकिस्तान और वहां के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. बिलावल का पुतला फूंका गया. साथ ही भाजपा के समर्थकों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "भारत से मांगे माफी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो. पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए. पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा देने वाला देश है."

यह भी पढ़ें: Pakistan Politics: 23 दिसंबर को भंग कर देंगे पंजाब-खैबर पख्तूनख्वा असेंबली, इमरान खान ने फिर दी शहबाज सरकार को टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget