एक्सप्लोरर

बिहार में वोटर लिस्ट से कटेंगे 52 लाख मतदाताओं के नाम, चुनाव आयोग ने SIR पर दिया नया अपडेट

Bihar SIR: बिहार में जारी SIR पर चुनाव आयोग ने ताजा अपडेट दिया है. ईसी ने बताया कि वोटर लिस्ट से करीब 52 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे. इनमें से 18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार के 52 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम 1 अगस्त को आने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं होंगे. हो सकता है अगले तीन दिनों के दौरान ये आंकड़ा और बढ़ जाए.

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पाए गए 52 लाख से अधिक यह वे मतदाता हैं जो अब अपने पते पर मौजूद नहीं पाए गए. इसके अलावा, इनमें मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता, ऐसे मतदाता जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं और ऐसे मतदाता जिनका पता ही नहीं चल सका, उनके नाम शामिल हैं.

बिहार वोटर SIR के तहत सामने आया आंकड़ा

भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए नए आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, बिहार में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 18,66,869 मृत मतदाता पाए गए हैं. इसके अलावा, नए आंकड़ों में 26,01,031 स्थानांतरित मतदाता, 7,50,742 ऐसे मतदाता जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं और 11,484 ऐसे मतदाता हैं, जिनका पता ही नहीं चल सका.

7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म डिजिटिलाइज हुए

इस लिहाज से यह संख्या 52 लाख से ज्यादा मतदाताओं की है. यह संख्या कुल मतदाताओं (7,89,69,844) का 6.62 प्रतिशत हिस्सा है. वहीं, अब तक 7,16,04,102 गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 90.67 प्रतिशत है. इनमें से 90.37 प्रतिशत यानी 7,13,65,460 फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं.

राजनीतिक दलों के BLA के साथ मिलकर जानकारी जुटा रहे BLO

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, अब जबकि तीन दिन का ही वक्त बचा है लेकिन अभी तक 2.70 प्रतिशत यानी 21,35,616 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपना गणना फॉर्म नहीं भरा है. हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ नियुक्त BLO राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त BLA के साथ मिलकर ऐसी सभी मतदाताओं के बारे में जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं, जिनके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है. ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त BLA की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ये फैसला करेगा कि किन मतदाताओं के नाम 1 अगस्त को आने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे या नहीं.

यह भी पढ़ेंः बिहार SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- 'सिर्फ आधार, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र से नहीं मिल सकती वोटर लिस्ट में जगह'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget