एक्सप्लोरर

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को भारी बहुमत, एनडीए का सूपड़ा साफ, जानें आंकड़े

एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 सीटें मिलती दिख रही हैं और महागठबंधन को 108-131 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना खत्म हो चुकी है और तमाम उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम की पेटी में कैद है. चुनाव आयोग तो नतीजों का एलान 10 नवंबर को करेगा, लेकिन उससे पहले ही तमाम एग्ज़िट पोल के नतीजों में बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को अहम बढ़त दिखाई गई है. लेकिन इन सब के बीच न्यूज़ 18 के टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

कई चुनाव में सटीक एग्जिट पोल करने वाले टुडेज चाणक्य ने इस बार बिहार में महागठबंधन को भारी भरकम सीटें दी हैं. न्यूज़ 18 के टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में महागठबंधन भारी बहुमत के साथ जीतता दिखाई दे रहा है. इस एग्ज़िट पोल में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 169-191 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि एनडीए 44-56 सीटों पर ही सिमटता नज़र आ रहा है. अन्य पार्टियां 4 से 12 सीटें जीत सकती हैं.

आपको बता दें कि टुडेज़ चाणक्य ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जो एग्जिट पोल के आंकड़े दिए थे, वह सटीक साबित हुए थे. टुडेज़ चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 340 सीटें दी थीं और बीजेपी को 291 सीटों पर जीतता दिखाया था. बाद में चुनाव आयोग ने जब नतीजे घोषित किए तो बीजेपी 273 सीटों पर जीतने में कामयाब रही और एनडीए को 333 सीटों पर जीत मिली थी.

एबीपी सी-वोटर के आंकड़े क्या कहते हैं? एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 सीटें मिलती दिख रही हैं और महागठबंधन को 108-131 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. इसके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी को सिर्फ 1-3 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य के खाते में 4-8 सीटें जाने का अनुमान है.

2015 बिहार चुनाव के क्या थे नतीजे? 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थीं. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget