एक्सप्लोरर

Bihar Election Results: शुरुआती एक घंटे में तेजस्वी का बोल बोला, अगले आधे घंटे में एनडीए से मिली कड़ी टक्कर

शुरुआत के एक घंटे में बिहार पॉलिटिकल लीग के शुरुआती ओवर में तेजस्वी की टीम ने दोगुने की लीड बना कर रखी थी. लेकिन अगले आधे में नीतीश की कप्तानी में खेल रहे एनडीए ने स्ट्राइक रेट बढ़ाया और रुझानों की एक तरफा लड़ाई को टक्कर की लड़ाई बनाया.

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती गिनती में पल पल आंकड़ा बदल रहा है. पहले डेढ़ घंटे के हाल की बात करें तो गिनती शुरू होने के कुछ मिनट ही महागठबंधन ने एनडीए पर बढ़त बनाई लेकिन बाद में फिर एनडीए से भी टक्कर मिलनी शुरू हुई.

महागठबंधन और एनडीए की टक्कर की बात करें तो जिस वक्त एनडीए 59 सीट पर थी उस वक्त तेजस्वी की टीम ने सेचुरी मार दी थी. यानी शुरुआत के एक घंटे में बिहार पॉलिटिकल लीग के शुरुआती ओवर में तेजस्वी की टीम ने दोगुने की लीड बना कर रखी थी. लेकिन अगले आधे में नीतीश की कप्तानी में खेल रहे एनडीए ने स्ट्राइक रेट बढ़ाया और रुझानों की एक तरफा लड़ाई को टक्कर की लड़ाई बनाया.

एबीपी न्यूज़ के आंकड़ों के मुताबिक 9 बजकर 27 मिनट पर तेजस्वी बहुमत से चार सीट आगे यानी 126 के आंकड़े पर पहुंच गए थे. वहीं नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में लड़ रहे एनडीए सिर्फ 109 पर पहुंच पाई है. यानी बीच में कुछ समय के लिए तो एनडीए लड़ाई में आई लेकिन फिर एक बार महागठबंधन हावी होता दिख रहा है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों क्या कहते हैं? चुनाव आयोग की ओर से भी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करें तो पहले एक घंटे में पांच सीटों के रुझान सामने आए हैं. इनमें दो सीट पर बीजेपी, एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर वीआईपी ने बढ़त बनाई हुई है.

2015 चुनाव के नतीजे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी. 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1947 बनाम 2026! चरखे से प्लेन तक सफर के साथ भारत कितना बदल गया?
1947 बनाम 2026! चरखे से प्लेन तक सफर के साथ भारत कितना बदल गया?
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget