एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, डिप्टी CM तेजस्वी पर हो सकता है फैसला

आज नीतीश ने सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है. जेडीयू नेता दावा कर रहे हैं कि तेजस्वी पर जो भी फैसला होगा वो चार दिन बाद होगा.

पटना: बिहार के महागठबंधन में गांठ बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है. जेडीयू ने कल तेजस्वी से जनता के सामने आरोपों पर सफाई देने को कहा तो आरजेडी ने एक बार फिर दोहराया है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे.

नीतीश कुमार गठबंधन के जाल में ऐसे फंस गए हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें और क्या न करें. आज नीतीश ने सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है देखना होगा कि तेजस्वी यादव उस बैठक में शामिल होते हैं या नहीं.

मौजूदा संकट के बीच नीतीश ने कल 28 जेडीयू नेताओं के साथ घंटों चर्चा की. इस बैठक में नीतीश के चेहरे पर सरकार की छवि की चिंता साफ झलक रही थी. एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल की बैठक में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के मामले में कहा, ‘’विचित्र स्थिति है. सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. ये एफआईआर एक व्यक्ति के ऊपर है. इसका जवाब जनता के सामने दिया जाना चाहिए.’’

सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से परेशान हैं, लेकिन खुलकर मीडिया में कोई बयान नहीं दे रहे हैं. इस बीच जेडीयू नेता दावा कर रहे हैं कि तेजस्वी पर जो भी फैसला होगा वो चार दिन बाद होगा.

नीतीश कुमार की बैठक में 26 नेता नीतीश के साथ खड़े थे. उनका कहना था कि नीतीश को अपनी छवि से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. जबकि दो नेता लालू के साथ महागठबंधन को जारी रखने के पक्ष में थे.

नीतीश की बैठक के बाद देर शाम रणनीति बनाने के लिए आरजेडी कोर कमेटी के नेता भी पटना में जुटे. इस बैठक के बाद एक बार फिर आरजेडी ने ये साफ कर दिया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देने वाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget