एक्सप्लोरर

'टॉपर स्कैम पार्ट 2' पर नीतीश कुमार ने कहा- 'नकल रोकने की वजह से ज्यादा बच्चे फेल हुए'

पटना: बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे और टॉपर स्कैम के बाद निशाने पर आए नीतीश कुमार ने कहा कि नकल रोकने की वजह से ज्यादा बच्चे फेल हुए हैं. सीएम ने कहा कि जो लोग गड़बड़ी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नीतीश ने कहा कि उन्होंने 12वीं के नतीजे खराब होने और दूसरी सभी गड़बड़ियों को चुनौती के तौर पर लिया है. उन्होंने ने कहा, सूबे में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है. लोकतंत्र में लोगों को अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है. हम इस चुनौती को एक अवसर के तौर पर ले रहे हैं. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि इस साल के टॉपर गणेश कुमार की तुलना बीते साल के टॉपर स्कैम से नहीं की जा सकती. अब तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है. नीतीश कुमार के मुताबिक मामले की जांच जारी है, जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उन्हें सजा जरूर मिलेगी. नीतीश कुमार ने कहा, "सरकार ने पिछली बार के टॉपर घोटाले को देखते हुए नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए सख्त इंतजाम किए थे, इस बार का खराब परिणाम उसी का नतीजा है.'' नीतीश कुमार ने कहा, ''इस साल जब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था तब शिक्षक हड़ताल पर चले गए थे. इसके बाद भी कॉपियों के मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी गई. मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.'' आपको बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजों में 64% बच्चे फेल हो गए. सरकार पहले तो इसे अपनी उबलब्धि के तौर पर पेश कर रही थी. लेकिन आटर्स में टॉप करने वाले गणेश कुमार ने दस्तावेजों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद सरकार घिरती नजर आयी. पुलिस ने गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही समस्तीपुर के उस स्कूल की प्रिंसिपल और उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया जिस स्कूल से गणेश कुमार ने परीक्षा दी थी. बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजल्ट भी सस्पेंड कर दिया था. साल 2016 में भी टॉपर रूबी राय को गिरफ्तार किया गया था. बोर्ड ने रूबी राय को तीन बार इंटरव्यू के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंची इसके बोर्ड ने माना कि वह परीक्षा में मिली रैंक के योग्य नहीं हैं. रुबी राय का परीक्षा परिणाम भी रद्द कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget