एक्सप्लोरर

पटना में बिछेगा एलिवेटेड सड़कों का जाल, राज्य के किसी कोने से पांच घंटे में राजधानी तक पहुंचने का लक्ष्य

राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में राजधानी पटना तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए पटना में एलीवेटेड सड़कों के जाल बिछाने का फैसला लिया गया. इसको लेकर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की.

पटना: बिहार की राजधानी पटना शहर में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आने वाली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर में ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एलिवेटेड सड़कों का जाल बिछाने का ऐलान किया है. आज होली के एक दिन पहले पथ निर्माण विभाग ने इसका ब्लू प्रिंट नीतीश के सामने रखा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने पटना की सड़कों का खाका रखा.

बैठक के मुख्य बिंदू

1. कारगिल चैक से अशोक राजपथ होते हुये पीएमसीएच, कृष्णा घाट एवं एनआईटी तक फोर लेन एलिवेटेड पथ की निर्माण की सहमति प्रदान की गयी. यह फोर लेन चौड़ा पथ होगा, जिसमें फोर लेन ग्राउंड पर और फोर लेन एलिवेटेड होगा. इस एलिवेटेड पथ से पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आने और जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी. साथ ही कृष्णा घाट से गंगा पथ जोड़ा जाएगा. इस परियोजना की अनुमानित लागत 315 करोड़ रुपये होगी.

2. बिहार का धार्मिक पर्यटन स्थल गया में भी नई सड़कों को बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा हो. गया शहर में फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर से सीता कुण्ड तक लक्ष्मण झूला के निर्माण की डिजाईन पर काम शुरू होगा. इसके निर्माण पर लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

3. जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक नई फोर लेन पुल के एलाइनमेंट पर चर्चा हुई और डिज़ाइन को अंतिम रूप देने को कहा गया.

4. पटना शहर के चिरैयांटांड़ पुल, कंकडबाग आदि क्षेत्रों में यातायात की सुगमता के लिये एलिवेटेड पथ बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई. समीक्षा में दौरान बेली रोड पर समय से पीछे चल रहे लोहिया पथ चक्र की देरी को खत्म करने को कहा गया.

5. बैठक में एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड, कच्ची दरगाह विषुनपुर 6-लेन पुल, गंगा पथ परियोजना, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल, आर ब्लॉक-दीघा पथ और बिहटा-सरमेरा पथ की प्रगति की समीक्षा की गई.

ब्लू प्रिंट देखने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए भविष्य में भी आने जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनका चौड़ीकरण और कई फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है. राज्य के किसी कोने से भी पटना पांच घंटे में पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है.

शहर में ट्रैफिक स्मुथ हो और लोगों की आवाजाही आसान हो इसलिए एलिवेटेड पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अशोक राजपथ पर बनने वाले फ्लाई ओवर से पीएमसीएच और पटना यूनिवर्सिटी के साथ-साथ अशोक राजपथ पर और उससे आगे जाने वाले पूर्वी इलाकों के लोगों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि गया के विष्णुपद मंदिर से सीता कुंड तक बनने वाले ब्रिज से यहां आने वाले भक्तों और आम जनता को भी काफी सुविधा होगी.

इस ब्रिज पर किसी भी तरह की गाड़ियों के चलाने पर रोक रहेगी और यह सिर्फ पैदल पथ होगा. पटना में गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानान्तर पुल से भी लोगों को काफी सहुलियत होगी. बाहर से पटना के पश्चिमी इलाके में आने जाने वाले लोगों के लिए भी यह पुल सुविधाजनक होगा. बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिरैंयाटाड़ पुल से कंकड़बाग कॉलोनी के लिए एलिवेटेड पुल का निर्माण भी उपयोगी है.

नीतीश कुमार ने कहा कि आर ब्लॉक से दीघा के लिए नए पथ का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राममनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण का कॉन्सेप्ट अपने आप में खास है. इसका स्ट्रक्चर खास है, जो देश में अपनी तरह का एक विशेष पथ चक्र होगा. इसके निर्माण से ट्रैफिक व्यवस्था और आसान होगी. जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनका जमीनी स्तर पर मुआयना करते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget