एक्सप्लोरर

Mission 2024: राहुल गांधी-केजरीवाल के बाद अब तीसरे दिन शरद पवार से मिलेंगे नीतीश, जानें क्या है तैयारी

Nitish Kumar Delhi Visit: आज यानी 7 सितंबर को नीतीश के दिल्ली दौरे के तीसरे दिन है. अब नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. तैयारी के मामले में फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे आगे दिख रहे हैं. भले ही वो 2024 में पीएम उम्मीदवारी को लेकर कुछ साफ नहीं कर रहे हैं, लेकिन नीतीश ने तमाम विपक्षी दलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. वो पिछले तीन दिनों से राजधानी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं, जहां उन्होंने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की.

दिल्ली दौरे के पहले दिन नीतीश ने पीएम पद के प्रबल दावेदार राहुल गांधी से मुलाकात की तो दूसरे दिन यानी कल (6 सितंबर) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ लंच किया. नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शरद यादव, ओपी चौटाला और सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की. 

नीतीश की मुलाकातों के मायने
अब आज यानी 7 सितंबर को नीतीश के दिल्ली दौरे के तीसरे दिन है. अब नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. वहीं विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात के क्रम में आज उनकी एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात होगी. 

अगर नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को डिकोड किया जाए तो 2 बातें साफ हो जाती हैं. नीतीश 2024 में पीएम पद के दावेदार के तौर पर बने रहना चाहते हैं. वहीं विपक्ष को एकजुट कर बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बनना चाहते हैं. नीतीश को लेकर शरद यादव ने कहा कि, आज देश में जरूरत है कि सभी गोलबंद हों और इसी काम में नीतीश कुमार जी निकले हैं. नीतीश कुमार से बढ़िया चेहरा कोई नहीं है. 

हालांकि जब नीतीश कुमार से पीएम पद की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ये सब बात छोड़िए... फिलहाल विपक्ष का एकजुट होना जरूरी है. यानी नीतीश खुलकर इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. जबकि उनकी पार्टी के नेता पीएम उम्मीदवारी के लिए उनका नाम उछाल रहे हैं. 

हरियाणा की रैली में होंगे शामिल
विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश कुमार 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में शामिल होंगे. हरियाणा के फतेहाबाद में ये रैली होगी. बताया जा रहा है कि इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बीजेपी ने कटाक्ष किया है और इसे राजनीतिक पर्यटन करार दिया है. सुशील मोदी ने कहा कि, ये लाख प्रयास कर लें लेकिन लोगों को एक नहीं कर पाएंगे. मीडिया में बने रहने के लिए ये राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं. 

बता दें कि साल 2019 में हुए चुनावों की तरह पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तमाम विपक्षी दल एकजुट होने को लेकर सहमत जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और ममता बनर्जी की दावेदारी के बीच नीतीश कुमार की अगुवाई में ये एकजुटता हो पाएगी या नहीं ये बड़ा सवाल है.

ये भी पढ़ें - 

Nitish Kumar Delhi Visit: पुराने साथी से मिलकर बोले शरद यादव, 'नीतीश कुमार से अच्छा विपक्ष में कोई चेहरा नहीं'

Exclusive: पीएम पद का चेहरा नहीं, ये है नीतीश कुमार का पहला मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget