एक्सप्लोरर

क्या मीडिया से दूरी बना रहे नीतीश कुमार? पत्रकारों ने पूछा- 'सर नाराज क्यों हैं', जवाब में बिना कुछ कहे झुककर करने लगे प्रणाम

Bihar CM Nitish Kumar: महिलाओं पर दिए विवादित बयान को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार की काफी आलोचना हुई है. इस बीच इन दिनों वह मीडिया से दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं.

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आलम ये है कि अब उन्होंने मीडिया से किनारा करना भी शुरू कर लिया है. मीडिया के माइकों का सामना करने वाले नीतीश कुमार से जब रिपोटर्स ने पूछा कि आप आज कल हम लोगों से नाराज क्यों चल रहे हैं. इसका जवाब देने के बजाय नीतीश दोनों हाथ जोड़कर झुक गए. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के हाव-भाव बिल्कुल बदल चुके हैं. कभी-कभी मीडियाकर्मियों के सवालों से नीतीश कुमार नाराज हो जाते थे. मगर बिहार सीएम ने जिस तरह से झुककर मीडियाकर्मियों को प्रणाम किया, उसे देखकर लोग हैरान हैं. कहा जा रहा है कि विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद से ही मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि अब वह मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगे. 

वायरल हो रहे वीडियो में क्या है? 

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देकर निकल रहे थे. इस दौरान गेट पर मीडियाकर्मियों का पूरा हुजूम मौजूद था. जैसे ही नीतीश कुमार बाहर निकलते हैं, वैसे ही मीडियाकर्मियों उनकी ओर बढ़ने लगते हैं. इस भीड़ में से एक आवाज आती है, 'सर, सर...सर काहें नाराज हैं?' ये सुनते ही नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़ते हैं और फिर झुक जाते हैं. जब उनके सामने सुरक्षाकर्मी आते हैं, तो वह उन्हें हटाते हुए फिर से हाथ जोड़े हुए ही झुकते हैं. 

इस दौरान उनसे सवाल करने की कोशिश की जाती है, मगर वह किसी भी सवाल को सुने बिना सीधे अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं. सुरक्षाकर्मियों का पूरा दस्ता उन्हें घेरे हुए रहता है और फिर वह कार में बैठ जाते हैं. इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी देखा जा सकता है, जो उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उनसे भी सवाल पूछने की कोशिश की जाती है, मगर वह भी बिना कुछ कहे चले जाते हैं. वीडियो में बिहार सरकार के अन्य नेताओं और अधिकारियों को भी देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: बड़बोलेपन के कारण नीतीश कुमार के 'सुसाशन बाबू' इमेज को लगा धक्का, क्या जेडीयू को होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी
Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी
Bihar Diwas 22 March: बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
Embed widget