एक्सप्लोरर

बिहार बिटुमेन घोटाले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री सहित 5 दोषियों को सुनाई 3 साल की सजा

Bihar Bitumen scam: सीबीआई ने इस मामले में 31 मार्च 2001 को चार्जशीट दाखिल की, जिसमें खुलासा हुआ कि बिहार सरकार को 27.6 लाख रुपये का नुकसान हुआ जबकि आरोपी इस राशि से व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित हुए.

Bihar Bitumen Scam: सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन सहित पांच दोषियों को तीन साल की सजा और 32 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. इस घोटाले में दोषी ठहराए गए अन्य आरोपियों में मोहम्मद शहाबुद्दीन बैग, अशोक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं.

क्या है मामला?
बिहार में बिटुमेन घोटाले का यह मामला 1996 का है. उस समय बिहार सरकार ने हाजीपुर-हजारीबाग सड़क निर्माण के लिए हल्दिया से हजारीबाग तक बिटुमेन (सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) लाने के आदेश दिए थे लेकिन जांच में सामने आया कि बिटुमेन कभी पहुंचा ही नहीं. ट्रांसपोर्टरों ने हल्दिया से बिटुमेन उठाकर कोलकाता में खुले बाजार में बेच दिया और सरकार से झूठे परिवहन बिलों के जरिए पैसा वसूल लिया.

कैसे हुई सीबीआई जांच ?
यह मामला 7 अक्टूबर 1996 को हजारीबाग सदर थाने में दर्ज हुआ था. पटना हाईकोर्ट ने 20 फरवरी 1997 को इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी, जिसके बाद 6 मई 1997 को सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि तत्कालीन मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया.

चार्जशीट और कोर्ट का फैसला
सीबीआई ने इस मामले में 31 मार्च 2001 को चार्जशीट दाखिल की, जिसमें खुलासा हुआ कि बिहार सरकार को 27.6 लाख रुपये का नुकसान हुआ जबकि आरोपी इस राशि से व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित हुए. कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को दोषी ठहराया और तीन साल की कठोर कैद (RI) की सजा सुनाई.

बिहार में घोटालों का लंबा इतिहास
बिहार में इससे पहले चारा घोटाला (1990 के दशक) का सामने आ चुका है. बिटुमेन घोटाला भी उसी दौर का एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला था, जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग कर ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों ने भारी हेराफेरी की.

सीबीआई की सख्ती
सीबीआई पिछले कुछ वर्षों से भ्रष्टाचार और सरकारी धन की हेराफेरी के मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है. इस फैसले के बाद साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो.

ये भी पढ़ें:

'औरंगजेब ने किया लोगों पर जुल्म, फिर भी कुछ लोग मानते हैं आदर्श', बोले राजनाथ सिंह

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget