एक्सप्लोरर

संपत्ति विवाद: JDU के आरोपों पर RJD की सफाई, भोला यादव बोले- तेजस्वी ही तरुण हैं

बिहार में लालू प्रसाद के तीसरे बेटे तरुण यादव पर बवाल छिड़ा हुआ है.मंत्री नीरज कुमार के वार पर भोला यादव ने तेजस्वी को ही तरुण बताया.

बिहार: लालू का कोई तीसरा बेटा नहीं है बल्कि तेजस्वी ही तरुण है. आरजेडी नेता और लालू परिवार के बेहद करीबी भोला यादव ने कहा कि तेजस्वी ही तरुण हैं. बिहार सरकार के मंत्री जिस संपत्ति का जिक्र कर रहे हैं, एक भी बेनामी संपत्ति नहीं है. 2015 लोकसभा चुनावों में 1996 से लेकर अबतक सभी का ब्यौरा सीबीआई, इनकम टैक्स या चुनाव आयोग के रिटर्न में दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार कोई प्रवक्ता नहीं बल्कि बिहार सरकार में मंत्री हैं और उनका बयान सरकार का बयान माना जाता है. जिस मंत्री को इतनी भी जानकारी नहीं, उसे मंत्री पद पर रहने की आवश्यकता नहीं. उन्होंने सरकार से नीरज कुमार को तत्काल ड्रॉप करने की मांग की या फिर उन्हें तत्काल माफी मांगने को कहा.

भोला यादव ने कहा कि जिसके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है, उसके बालिग होने तक उसका मालिक खरीदार को ही माना जाता है. ये बात अगर सरकार के मंत्री को मालूम नहीं है तो ऐसे मंत्री पर लानत है. उन्होंने कहा कि हिन्दू अन डीवाइडेड फैमली एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति अपने अज्ञात सोर्स ऑफ इनकम से अपने माता पिता, भाई बहन, बेटे बेटी, पत्नी के नाम से संपत्ति खरीद सकता है. और अगर वो नाबालिग है तो उसके बालिग होने तक संपत्ति का मालिक खरीदने वाला व्यक्ति होता है.

दरअसल सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू परिवार द्वारा नौकरी के बदले जमीन लिखवाए जाने का आरोप लगाया था. जिसमें तेजप्रताप के साथ गुमनाम पुत्र तरुण कुमार यादव के रजिस्ट्री करवाए जाने के मामलों को लेकर कहा था कि अगर उनका आरोप गलत है, तो तेजस्वी यादव को चाहिए कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो राष्ट्रीय जनता दल यह बताए कि तरुण यादव कौन है, कहां हैं? इनके नाम से संपत्ति खरीदने का उद्देश्य क्या था? और जैसा कि तेजस्वी यादव खुद के तरुण कुमार यादव होने का दावा करते हैं तो तेजप्रताप और तरुण कुमार यादव के नाम से 1993 में रजिस्ट्री करवाई गई. फुलवरिया की 2 संपत्तियों में से एक खाता नंबर-74, प्लॉट नंबर-955 का जिक्र तो 2015 विधानसभा के अपने चुनावी हलफनामे में करते हैं पर दूसरी जमीन जिसका खाता नंबर-74, प्लॉट नंबर-891 रकबा-6 कट्ठा है इसका जिक्र नहीं किया.

यहां सवाल यह भी बनता है कि तरुण कुमार के नाम निबंधित जमीन को बिना संपत्ति हस्तांतरित किए हुए तेजस्वी यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति होने का जिक्र कैसे किया? उन्होंने कहा कि इसमें सबसे मजेदार बात तो यह है कि तेजप्रताप ने भी अपने चुनावी हलफनामे में खाता नंबर-74, प्लॉट नंबर-955 का जिक्र किया, लेकिन तेजस्वी की तरह उन्होंने भी दूसरी जमीन जिसका खाता नंबर-74, प्लॉट नंबर-891 रकबा-6 कट्ठा है इसको छुपा लिया. तेजप्रताप और तरुण यादव के नाबालिग रहते बिना अभिभावक के रजिस्ट्री करवाई गई. दोनों जमीन में से एक का जिक्र तो तेजप्रताप और तेजस्वी यादव अपने चुनावी हलफनामे में करते हैं और दूसरी को छुपा लेते हैं, आखिर क्यों ?

उन्होंने पूछा कि नेता प्रतिपक्ष बताएं कि चुनाव आयोग से संपत्ति छुपाने का गुनाह उन्होंने साजिशन जानबूझकर किया था या फिर उनके माता पिता ने इस संपत्ति की जानकारी उन्हें नहीं होने दी. अगर उनके माता पिता ने इस संपत्ति को दोनों भाइयों से छुपाया है तो उद्देश्य साफ है कि उनकी मंशा जमीन को तरुण कुमार यादव को ही देने की रही होगी जो कि गुमनाम तरुण कुमार यादव के वजूद की पुष्टि करता है.

ये भी पढ़ें:

Unlock-1: यात्रियों को ले जाने वाली बसों और माल ढोने वाले ट्रकों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं- गृह मंत्रालय

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और विमानन कंपनियों को टिकट का पैसा लौटाने पर विचार करने का कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget