एक्सप्लोरर

Bihar Bandh Live Updates: रेलवे परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन में कूदे राजनीतिक दल, बिहार में जगह-जगह प्रदर्शन

RRB-NTPC परीक्षा को बुलाए गए बिहार बंद के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. हाजीपुर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

Key Events
Bihar Band RRB NTPC Protest Live Updates Khan Sir urges students not to participate in Bihar Bandh Bihar Bandh Live Updates: रेलवे परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन में कूदे राजनीतिक दल, बिहार में जगह-जगह प्रदर्शन
बिहार बंद

Background

Railway Exam Protest Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) समेत कई छात्र संगठनों ने 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है. महागठबंधन में शामिल सभी विपक्षी दलों ने बिहार बंद का समर्थन किया है. छात्रों के आंदोलन के जरिए अब सियासत शुरू हो गई है. सभी राजनीतिक दल छात्रों की हितैषी साबित करने में जुट गई है.

बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राजद (RJD), कांग्रेस (Congress), भाकपा (CPI) और माकपा (CPI-M) ने गुरुवार को संयुक्त रूप से एक ब्यान जारी करके कहा, ‘‘बिहार में देश में सबसे ज्यादा युवा हैं और यहां बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है. केंद्र और बिहार सरकार द्वारा छात्रों को ठगा जा रहा है. सरकारें उनके लिए नौकरियों का वादा करती रहती है लेकिन जब वे नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो नीतीश कुमार सरकार उन पर लाठियां बरसाती है.’’

24 जनवरी को राजेंद्रनगर ट्रैक को जाम करने और उत्पन्न विधि व्यवस्था से निपटने के दौरान 4 अभ्यार्थियों को हिरासत मे लिया गया था. उन 4 अभ्यर्थियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्हें कोचिंग संचालकों, प्रतिनिधियों के द्वारा यहां पर आने के लिए मार्गदर्शन किया गया है और उनका नाम भी बताया गया. पुलिस द्वारा सोशल मीडिया से वीडियो फुटेज भी प्राप्त किए गए हैं. उक्त के आलोक में 6 कोचिंग संचालकों, प्रतिनिधियों के विरुद्ध पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों के द्वारा जिन व्यक्तियों का नाम लिया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई उनमें खान सर, एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर और गोपाल वर्मा सर शामिल हैं.

बिहार में सत्ताधारी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संविधान में हिंसा और तोडफोड़ का अधिकार किसी को नहीं. वैसे अब वक्त गया है जब सरकार रोजगार के विषय में बात करे, नहीं तो हालात इससे भी भयानक हो सकते हैं.’’

ये भी पढ़ें-

14:19 PM (IST)  •  28 Jan 2022

रेलवे 'ग्रुप-डी' की दो की जगह एक ही परीक्षा लेगा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा को लेकर मंत्रालय ने संकेत दिए है कि अब दो की बजाय एक ही परीक्षा होगी. बीजेपी नेता और राजयसभा सांसद सुशील मोदी ने प्रदर्शनकारी छात्रों की समस्या को देखते हुए गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो से इस सम्बंध में बातचीत की थी जिसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि रेलवे ग्रुप डी की दो की जगह एक ही परीक्षा लेगा. साथ ही NTPC के परीक्षा परिणाम एक छात्र- यूनिक रिजल्ट फॉर्मूले पर होगा.

13:02 PM (IST)  •  28 Jan 2022

बिहार में कहां-कहां हो रहा है प्रदर्शन

RRB-NTPC परीक्षा को लेकर शुरू हुए विवाद में बुलाए गए बिहार बंद के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. हाजीपुर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके अलावा पटना में एक मार्च निकाला गया. इधर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और अरवल में भी आइसा के बंद समर्थक सड़क पर उतरे और सड़क जाम की. हालांकि इस क्रम में आंदोलनरत छात्र कहीं भी नजर नहीं आ रहे.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget