एक्सप्लोरर

बीजेपी को बड़ा झटकाः कर्नाटक चुनाव में 220 मठों का कांग्रेस को समर्थन देने का एलान

लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने के लिए आंदोलन कर रहे कर्नाटक के कई मठ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नाराज़ हो गए हैं, आज बेंगलुरु में ऐसे 220 मठों के मठाधीशों ने बैठक बुलाकर इन चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का बड़ा एलान कर दिया.

नई दिल्लीः एक के बाद एक चुनाव जीत रही बीजेपी जहां अपनी नज़र अब कर्नाटक पर गड़ाए हुई है, वहीं ऐसा लगता है कि बीजेपी की राह उतनी आसान नहीं. लिंगायतों को अलग धर्म का दर्जा देने की मांग को नकार चुके अमित शाह को अब लिंगायतों के मठाधीशों ने करारा झटका दिया है.

लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने के लिए आंदोलन कर रहे कर्नाटक के कई मठ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नाराज़ हो गए हैं, आज बेंगलुरु में ऐसे 220 मठों के मठाधीशों ने बैठक बुलाकर इन चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का बड़ा एलान कर दिया. लिंगायत समाज अगर इन संतों के फैसले का समर्थन कर देता है तो ये बीजेपी को बहुत मुश्किल में डाल सकता है.

हाल ही में अमित शाह ने कुछ संतों से बात करते हुए ये कहा था कि जब तक केंद्र में बीजेपी की सरकार है तब तक कांग्रेस सरकार के इस फैसले को लागू नहीं होने दिया जाएगा.

अमित शाह के इस बयान से नाराज उन 220 मठों के मठाधीशों ने आज बेंगलुरु के बसव भवन में एक बैठक की, इस बैठक में चित्रादुर्गा के प्रसिद्ध मुरुगा मठ के मठाधीश मुरुगा राजेन्द्र स्वामी, बसव पीठ की प्रमुख माता महादेवी, सुत्तुर मठ सहित 220 मठों के मठाधीशों ने हिस्सा लिया. सभी ने चर्चा के बाद एक मत से ये फैसला लिया कि वो अमित शाह के बयान से बेहद आहत हुए हैं, केन्द्र सरकार के फैसले से पहले ही पार्टी के अध्यक्ष ने ये बता दिया है कि पार्टी इस मसले पर पार्टी का स्टैण्ड क्या है ऐसे में ये फैसला लिया गया है कि सीएम सिद्धरामैया ने उनकी बात मानी, उनकी मदद की इसीलिये, इस बार चुनाव में सिद्धरामैया को ही इन मठों का समर्थन मिलेगा.

इससे पहले अमित शाह ने वीरशैवा धर्मगुरुओं से मुलाक़ात की थी और उन्हें ये सुनिश्चित किया था कि केंद्र कर्नाटक को कांग्रेस सरकार के इस फैसले को खारिज करेगी. बतादें, कि लिंगायतों में वीरशैवा भी आते है जो कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के फैसले के विरोध में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget