एक्सप्लोरर

भड़काऊ भाषण: प्रवेश वर्मा-अनुराग ठाकुर पर आयोग की कार्रवाई, जानें क्या हुई

दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयान देने के मामले में पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयान देने के मामले में पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने बीजेपी को आदेश दिया है कि दोनों नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर किया जाए. इसका मतलब है कि दोनों नेता अब सामान्य कार्यकर्ता के रूप में ही चुनाव प्रचार कर सकेंगे.

इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने ABP न्यूज से कहा कि मैंने केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहा, नक्सलवादी और नटवरलाल कहा था. उन्होंने कहा कि देश भर में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें हिन्दू लड़कियों को मुसलमान लड़को द्वारा रेप किया जाता है, धर्म परिवर्तन किया जाता है.

अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को लिया था पार्टी में, ये बयान बना जेडीयू के लिए परेशानी का सबब

वर्मा ने कहा कि शाहीन बाग के लोग कह रहे हैं पाकिस्तान जिंदाबाद, हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए और केजरीवाल कह रहे हैं कि वो शाहीन बाग के साथ खड़ा हैं. क्या केजरीवाल को केवल मुसलमानों और शाहीन बाग के लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया? वो केवल एक समुदाय की तरफ क्यों देखते हैं? दिल्ली की राजनीति को कौन साम्प्रदायिक कर रहा है?

योगी के मीडिया एडवाइजर ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, कहा- आप राजनीति में बिजनेस करने आए थे

सांसद ने कहा कि बिजली-पानी के लॉलीपॉप के चक्कर में कुछ लोगों को शाहीन बाग की आग नहीं दिख रही. दिल्ली में हजारों कश्मीरी पंडित रह रहे हैं जिन्हें घर पर मुसलमानों ने कब्जा कर लिया, उनकी बहन बेटियों के साथ रेप हुआ, बच्चों को गोली मारी. यही जिहाद है. शाहीन बाग के लोग भी कह रहे हैं कि हमें जेहाद चाहिए. वो लोग अगर सड़कों पर उतर गए तो क्या हश्र होगा ये सबको समझना चाहिए.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल शाहीन बाग के लोगों को भड़का रहे हैं. केजरीवाल के पैसे से ही ये प्रदर्शन चल रहा है. कानून अपना काम करेगा. वहां किसी को बैठने नहीं दिया जाएगा सरकार बने या ना बनें.

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा

रिठाला से बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा. इसके बाद ठाकुर ने भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.” ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget