एक्सप्लोरर

अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को लिया था पार्टी में, ये बयान बना जेडीयू के लिए परेशानी का सबब

देश के गृहमंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह के कहने पर नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी में लिया था, यह बयान अब जेडीयू के लिए गले की हड्डी बन गया है.

पटना: देश के गृहमंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह के कहने पर नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी में लिया था, यह बयान अब जेडीयू के लिए गले की हड्डी बन गया है. इसी को लेकर जब बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से सवाल किए गए तो वो सवालों से बचते नज़र आए.

उन्होंने कहा कि बीजेपी न तो जेडीयू को डिक्टेट कर रही है और न ही जेडीयू बीजेपी को. दोनों अलग अलग पार्टी है. काम करने का अपना अपना तरीका है. दोनों गठबन्धन में हैं.

सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर को लेकर जो कहना था राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह दिया है अब इसपर मुझे और कुछ नहीं कहना. मैं ऐसी किसी वार्ता में शामिल नहीं था जिसमें अमित शाह से इस पर चर्चा हुई हो.

योगी के मीडिया एडवाइजर ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, कहा- आप राजनीति में बिजनेस करने आए थे

प्रशांत किशोर ने कही थी ये बात

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को झूठा बताते हुए कहा कि मुझे जेडीयू में शामिल कराने को लेकर गिरा हुआ झूठ मत बोलें. आपने मुझे अपने जैसा बनाने की नाकाम कोशिश की. प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा, ''नीतीश कुमार, मुझे जेडीयू में क्यों और कैसे शामिल किया गया इसपर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं.. मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है. और अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया.''

यूपी: शिक्षक के कागजों का क्लोन बनाकर नौकरी कर रहे फर्जी टीचर हुए गिरफ्तार, सामने आई ये बात

ये है मामला

दरअसल, फिलहाल प्रशांत किशोर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. बीते दिनों में प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. बिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन की सरकार है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर के बयान पर बीजेपी के सीनियर नेताओं ने नाराजगी जताई. ट्विटर पर बीजेपी के सीनियर नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी और प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग भी देखी जा सकती है.

नीतीश कुमार ने कही थी ये बात

जब नीतीश कुमार से प्रशांत किशोर को लेकर सवाल किया गया कि क्या वे पार्टी में रहेंगे या जाएंगे, इसपर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि जिसे जेडीयू में रहना है उसे पार्टी की विचारधारा को मानना पड़ेगा. प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर पार्टी में शामिल किया गया. पिछले साल ABP न्यूज के खास शो शिखर सम्मेलन में भी नीतीश कुमार ने यही बात कही थी कि प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर ही शामिल किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget