एक्सप्लोरर

भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य में बीजेपी के 15 साल के शासन को हटाने में कामयाब रही है. पार्टी की इस जीत में अध्यक्ष भूपेश बघेल की बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है.

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेश बघेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बघेल के साथ उनके सहयोगी ताम्रध्वज साहू और टी एस सिंहदेव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. सिंह देव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं. वह अंबिकापुर से विधायक हैं. वहीं ताम्रध्वज साहू पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता हैं और दुर्ग ग्रामीण सीट से विधायक हैं. साहू दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद भी हैं.

इस दौरान मंच पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इससे पहले आज राजस्थान में अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इन तीनों राज्यों में पहले बीजेपी की सरकार थी. बता दें कि हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें अपने नाम कर बड़ी जीत हासिल की है. चुनाव नतीजों के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. लंबी बैठकों के बाद भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. भूपेश बघेल पाटन क्षेत्र से चुनाव जीते हैं.

कौन हैं भूपेश बघेल?

जब छत्तीसगढ़ 2000 में राज्य बना था तो बघेल पहली बार पाटन सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान वह राज्य के कैबिनेट मंत्री भी रहे. साल 2003 में जब कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर हो गई तो उन्हें विपक्ष का उपनेता बनाया गया. उनके राजनीतिक कौशल और रणनीति बनाने में गूढ़ता को देखते हुए कांग्रेस की केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें साल 2014 में प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

इन तमाम अनुभवों और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को 15 साल बाद सत्ता में वापसी दिलाने में उनकी भूमिका केन्द्रीय नेतृत्व के सामने है.

कितने अमीर हैं भूपेश बघेल?

भूपेश बघेल की संपत्ति पिछले पांच सालों में तीन गुना बढ़ गई है. नामांकन के वक्त दिए हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति साल 2013 में 8.34 करोड़ रुपए थी जो कि अब बढ़कर 23 करोड़ हो गई है. बघेल के नाम भिलाई- 3 और बेलौदी में 31 एकड़ और पत्नी के नाम 13 एकड़ जमीन है. बघेल के नाम पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में और उनकी पत्नी के नाम पर भिलाई-3 में अपना मकान है. वहीं, बघेल पर 19 लाख रुपए का बैंक लोन भी है. उनकी पत्नी पर भी 3.91 लाख रुपए का कर्ज है. ये कर्ज 4 अलग-अलग बैंकों से केसीसी ऋण के रूप में लिए गए थे.

इस बार कांग्रेस ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य में बीजेपी के 15 साल के शासन को हटाने में कामयाब रही है. पार्टी की इस जीत में अध्यक्ष भूपेश बघेल की बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है. पार्टी ने 90 सीटों वाली विधानसभा में 68 सीटों पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया तो वहीं, बीजेपी को सिर्फ 15 सीटें मिली. प्रदेश में बीएसपी 2 सीट और जनता कांग्रेस पार्टी 5 सीट जीतने में कामयाब रही है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस का वो सिपाही जिसने उसे फर्श से अर्श पर पहुंचाया, जानें भूपेश बघेल के पूरे संघर्ष के बारे में

संतों और राहुल समेत कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कमलनाथ ने ली मध्य प्रदेश के CM पद की शपथ

मध्य प्रदेश: जानिए- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से 24 गुना ज्यादा अमीर हैं नए CM कमलनाथ

अनोखी राजनीतिक तस्वीरः राहुल गांधी के साथ बस में सवार होकर दिग्गज नेताओं ने किया विपक्षी एकता का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget