एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का निधन

भोपाल: वरिष्ठ बीजेपी नेता और दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा का आज निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थे. बंसल अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. स्कंद त्रिवेदी ने बताया कि पटवा को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. पटवा की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था और उनके कोई बच्चा नहीं है. उनके भतीजे सुरेंद्र पटवा राज्य की वर्तमान बीजेपी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री हैं.

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने की संभावना है.

पटवा केंद्र में भी मंत्री रहे थे. आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से 92 साल के सुंदरलाल पटवा का निधन हो गया. 11 नवंबर 1924 को मंदसौर के कुकड़ेश्वर गांव में जन्मे सुंदरलाल पटवा एक भी बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. पहली बार 1980 में कुछ दिनों के लिए और दूसरी बार 1990 में दो साल के लिए मुख्‍यमंत्री बनें. 1999 के लोकसभा चुनाव में सुंदरलाल पटवा ने होशंगाबाद की लोकसभा सीट जीती और वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनें.

पटवा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सुंदरलाल पटवा के निधन से स्तब्ध हूं. वह मेहनती और समर्पित नेता थे. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके अच्छे कार्यों को याद रखा जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि पटवा ने बीजेपी को मजबूती दी और कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा सराहे गये.

पटवा के पार्थिव शरीर को आज शाम बंसल अस्पताल से लाकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय (दीनदयाल परिसर) में रखा गया, जहां काफी तादात में एकत्रित पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी.

उनका अंतिम संस्कार राज्य के नीमच जिला अंतर्गत कुकडेश्वर कस्बे में किया जायेगा. यह उनका पैतृक कस्बा है. पटवा के सम्मान में मध्यप्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget