एक्सप्लोरर

अपनी पसंद का राष्ट्रपति बनाने के लिए बीजेपी लगा रही है एड़ी-चोटी का जोर

नई दिल्ली: देश में दो महीने बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं. इस चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाने के लिए बीजेपी एक-एक वोट के जुगाड़ में लगी है. बीजेपी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का संसद से इस्तीफा राष्ट्रपति चुनाव होने तक रोक रखा है.

इसके साथ ही नौ अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा की कुल डेढ़ दर्जन सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. बीजेपी को अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए अब भी करीब 16 हजार वोट चाहिए. ऐसे में एक एक विधायक और सांसद का वोट महत्वपूर्ण हो गया है.

क्या कहता है राष्ट्पति चुनाव का गणित? राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के चुने हुए सांसद और देश भर की विधानसभाओं के विधायक वोट करते हैं. 776 सांसद और 4120 विधायक मिलाकर कुल 4896 लोग नया राष्ट्रपति चुनेंगे. इनके वोटों की कुल कीमत 10 लाख 98 हजार बैठती है यानी जीत के लिए 5 लाख 49 हजार वोट चाहिए.

पिछले महीने हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और उसकी सहायक पार्टियों के पास कुल 4 लाख 57 हजार वोट थे यानी उसे अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए 92 हजार वोटों की जरूरत थी.

पांच राज्यों से बीजेपी के जितने विधायक चुन कर आए उनकी कुल कीमत 96 हजार बैठती है. इस प्रकार बीजेपी के पास 5 लाख 53 हजार वोट हो गये जो आसानी से उसे अपना राष्ट्रपति दे सकते हैं. लेकिन इसमें उन विधायकों के वोट की कीमत शामिल है जो इन पांच राज्यों में पिछली विधानसभा के समय NDA में थे. इनकी कुल कीमत करीब बीस हजार के लगभग बैठती है.

अब अगर हम पांच लाख 53 हजार में से बीस हजार वोट कम करते हैं तो ये आंकड़ा पहुंचता है पांच लाख 33 हजार. ये जीत के आंकड़े पांच लाख 49 हजार से करीब 16 हजार कम है.

बीजेपी क्या जुगाड़ कर रही है? वैसे बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्ये के अभी तक लोकसभा से इस्तीफे नहीं करवाए हैं. इसी तरह मनोहर पर्ररिकर भी राज्यसभा में बने हुए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट की कीमत 708 है. तीन इस्तीफे नहीं करवा के बीजेपी ने करीब 2100 वोटों की व्यवस्था कर ली है. अब उसकी नजर 16 हजार वोटों पर हैं.

9 अप्रेल को जिन 12 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है उनके वोटों की कुल कीमत करीब 4 हजार बैठती है. बीजेपी की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सीटे जीतने की है ताकि वो 16 हजार के अंतर को कम कर सके. यही वजह है कि एक एक सीट पर बीजेपी ने पूरा जोर लगा रखा है. बीजेपी को क्या डर है ? बीजेपी को शिवसेना जैसे अपने साथियों का भी डर है जो जरुरी नहीं है कि बीजेपी के उम्मीदवार को ही वोट दें. इसके अलावा राष्ट्रपति के चुनाव में सांसद और विधायक पार्टी के व्हिप से बंधे नहीं होते हैं. लिहाजा बीजेपी को अपनी पंसद का राष्ट्रपति बनवा पाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget