एक्सप्लोरर

कांग्रेस को हार्दिक के समर्थन पर बीजेपी ने कहा- कोई भी आ जाए हमें हरा नहीं सकते

बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिहं ने कहा हार्दिक पटेल की आज की प्रेस कांफ्रेंस से यह साफ़ हो गया है कि पाटीदार समाज अब बिलकुल उनके साथ नहीं है और इसीलिये वह बौखलाकर इस तरह के हताशा वाले बयान दे रहे हैं.

नई दिल्ली: गुजरात में पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल द्वारा आज प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी को हराने व कांग्रेस को समर्थन किये जाने के एलान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''गुजरात के लोग बीजेपी को प्यार करते हैं. गुजरात में कोई भी आ जाए बीजेपी को हरा नहीं सकते. गुजरात में कांग्रेस किसी से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करा ले लेकिन जीत नहीं सकते. कांग्रेस लोकसभा में जीरो पर आउट हुई, विधानसभा में ऐसी ही हालत होगी.''

एक दूसरे की बैसाखी बन रहे हैं हार्दिक और कांग्रेस- सिद्धार्थनाथ सिंह वहीं बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि हार्दिक पटेल और कांग्रेस दोनों ही खुद को बेहद कमजोर महसूस कर रहे हैं, इसीलिए दोनों एक दूसरे की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं और एक दूसरे के लिए बैसाखी बनने में लगे हुए हैं.

सिद्धार्थनाथ ने इलाहाबाद में कहा कि हार्दिक पटेल और बीजेपी के खुलकर साथ आने से भी गुजरात चुनाव के नतीजों में कोई बदलाव नहीं होगा. गुजरात की जनता पूरी तरह नरेंद्र मोदी के नाम व उनके काम में यकीन करती है और वह कांग्रेस व हार्दिक पटेल के झूठे वायदों पर यकीन नहीं कर पा रही है. सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ गुजरात में इस बार भी बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

आज हार्दिक पटेल ने क्या कहा ? हार्दिक पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि उन्हें आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला मंजूर है. हार्दिक के मुताबिक कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने के बाद आरक्षण को लेकर प्रस्ताव पास किया जाएगा. हार्दिक ने कहा कि मुझे कांग्रेस का एजेंट कहा जाता है लेकिन मैं कांग्रेस का नहीं जनता एजेंट हूं.

हार्दिक पटेल ने कहा, ''पाटीदार आरक्षण आंदोलन की मांगों को कांग्रेस ने माना है. कांग्रेस ने कहा है कि वो सत्ता में आने के बाद संविधान के मुताबिक प्रस्ताव पास करेगी. कांग्रेस ने पाटीदारों को सेक्शन 31 और सेक्शन 46 के प्रावधान के तहत आरक्षण देने का आश्वासन दिया है. "हार्दिक ने कहा कि पाटीदारों को 50% से ज्यादा आरक्षण दिया जा सकता है. हमें कांग्रेस का फॉर्मूला मंजूर है. उन्होंने कहा कांग्रेस को घोषणापत्र में आरक्षण का पूरा फॉर्मूला पूरे सॉल्यूशन के साथ शामिल करना होगा.

विस्तार से यहां पढ़े : ABP न्यूज़ की खबर पर मुहर, हार्दिक पटेल ने आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला स्वीकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget