एक्सप्लोरर

राजस्थान में सियासी हलचल, सचिन पायलट खेमे के एक और विधायक ने मारी पलटी

लगभग एक साल पहले गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले 19 विधायकों में शर्मा भी थे. शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सचिन पायलट को नेता मानता हूं, अशोक गहलोत जी उनके ऊपर हैं.

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सरदारशहर से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में आस्था जताई. उन्होंने कहा कि राज्य में सियासत की 'दूसरी लहर' धीरे- धीरे ठंडी पड़ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत मुख्यमंत्री होने के नाते वरिष्ठ नेता हैं और पायलट सहित सभी को उनको नेता मानना पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि लगभग एक साल पहले गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले 19 विधायकों में शर्मा भी थे. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सचिन पायलट को नेता मानता हूं, अशोक गहलोत जी उनके ऊपर हैं. मुख्यमंत्री हैं तो उनको नेता मानना ही पड़ेगा. सचिन जी को भी उनको नेता मानना पड़ेगा.’’

शर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सरगर्मी है. राज्य में सियासत की 'दूसरी लहर' से नुकसान के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह दूसरी लहर धीरे- धीरे ठंडी पड़ जाएगी.’’ कुछ विधायकों के मंत्री बनने की इच्छा पर उन्होंने कहा, ‘‘इनकी तो मंत्री बनने की इच्छा है, मेरी तो मुख्यमंत्री बनने की इच्छा थी लेकिन कई बार इच्छाओं का दमन करना पड़ता है.’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पायलट खेमे के विधायक इंद्राज गुर्जर औ पी आर मीणा भी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री गहलोत की प्रशंसा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री गहलोत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना के जो हालात हैं मुख्यमंत्री ने अच्छे से नियंत्रण किया. मेरी समझ में कोरोना का मुकाबला करने में राजस्थान नंबर वन है. सभी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने संघर्ष किया व इसका श्रेय उनको जाता है.’’

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी सत्ता संघर्ष में न पड़कर एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए ताकि राज्य में फिर कांग्रेस आए. पायलट के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘पायलट का मैं सम्मान करता हूं. वह युवा नेता हैं और उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि मुझे यह बनाओ, वह बनाओ. उन्होंने अपने साथ के लोगों की जरूर पैरवी की. मेरी समझ में कुछ छोटे लोग बड़े पदों पर आ गए जिससे पार्टी को नुकसान होने जा रहा है.’’ हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

उन्होंने कहा कि उनकी पायलट व गहलोत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात हो रही है. इसके साथ ही शर्मा ने विधायकों के फोन टैप होने की कथित अटकलों को खारिज कर दिया. उल्लेखनीय हे कि पिछले साल राजनीति उठापटक के दौरान कथित आडियो टेप में नाम आने के बाद कांग्रेस ने शर्मा को कुछ दिन के लिए पार्टी से निलंबित भी किया था. उन्होंने कहा कि कमेटियां व जांच आयोग तो मामले को ठंडे बस्ते में डालने के लिए बनाए जाते हैं. फिलहाल कुछ होने वाला नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget