एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया को सुरक्षित बनाने और दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए Koo App की बेहतरीन पहल

बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App की होल्डिंग कंपनी बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज (सीआईआईएल) के साथ एक समझौता (एमओयू) किया है.

पहली बार कोई सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म भारतीय भाषाओं के लिए केंद्रीय संस्थान (सीआईआईएल) के साथ सहयोग कर रहा है. ताकि, सभी भाषाओं में कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत किया जा सके इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet Connectivity) और मजबूत बुनियादी ढांचे के चलते भारत (India) में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है. आज, भारत में करीब 45 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स हैं, जिनमें डिजिटल (Digital) को अच्छे ढंग से समझने वालों के साथ ही वो यूज़र्स भी शामिल हैं जो पहली बार और अपनी पसंद की भाषा में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी इंटरनेट पर खुद को व्यक्त करना शुरू ही कर रहा है और इसके लिए उन्हें इस सोशल मीडिया को समझने में मार्गदर्शन करने की ज़रूरत है. इसके साथ ही सोशल मीडिया को यूजर्स के आने, कंटेंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने की भी ज़रूरत है.

इस कड़ी में भारत के बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App की होल्डिंग कंपनी बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज (सीआईआईएल) के साथ एक समझौता (एमओयू) किया है. यह समझौता एक पारदर्शी और अनुकूल इको सिस्टम के निर्माण के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में ऑनलाइन दुर्व्यवहार, बदमाशी और आपत्तिजनक और अश्लील वाक्यांशों के इस्तेमाल को सीमित करने की दिशा में काम करेगा.

Koo App की कंटेंट मॉडरेशन नीतियों को मजबूत करने और यूजर्स को ऑनलाइन सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित CIIL संयुक्त रूप से काम करेगा. यह इंस्टीट्यूट 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में आपत्तिजनक या संवेदनशील माने जाने वाले शब्दों का एक कोष तैयार करेगा.

इसके बदले में Koo App यह कोष बनाने के लिए जरूरी डेटा मुहैया करेगा और इंटरफेस बनाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा जो आम लोगों तक पहुंच के लिए बनने वाले इस कोष की मेजबानी करेगा. यह जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एक दीर्घकालिक सहयोग है और भारतीय सोशल मीडिया इको सिस्टम में अपनी तरह की पहली शुरुआत है.

आत्म-अभिव्यक्ति के लिए एक समावेशी मंच के रूप में Koo App वर्तमान में 10 भारतीय भाषाओं में अपनी बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है. इस समझौते के अंतर्गत Koo App खासकर सोशल मीडिया पर मूल भाषाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों के तर्क, व्याकरण और संदर्भ की गहरी और सूक्ष्म समझ विकसित करने के साथ ही ऑनलाइन बदमाशी और विवाद का संभावित कारण बनने वाले आपत्तिजनक शब्दों और वाक्यांशों की पहचान करने में मदद करेगा. यह यूजर्स को उनसे जुड़ी भाषाओं में ज़्यादा अच्छा कंटेंट क्यूरेट करने में सहायता करेगा और इस प्रकार भारत के अग्रणी बहुभाषी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में Koo की स्थिति को मज़बूत करता है.

Delhi: दिल्ली में दो संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget