एक्सप्लोरर

Water Price Hike: अब हर बूंद के लिए चुकानी होगी कीमत, कर्नाटक सरकार बढ़ाएगी जल शुल्क, जनता पर पड़ेगा सीधा असर!

DK Shivakumar: बेंगलुरु में जल संकट को देखते हुए सरकार एक्टिव हो गई है. उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने घाटे की भरपाई के लिए प्रति लीटर पानी पर एक पैसे बढ़ाने की योजना बताई.

Bengaluru Water Crisis: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार (14 मार्च) को घोषणा की कि राज्य सरकार बेंगलुरु में पानी के शुल्क में प्रति लीटर एक पैसे की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से पानी के शुल्क में कोई संशोधन नहीं किया गया है जिससे बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) को भारी घाटा हो रहा है. इस घाटे को पूरा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी की जरूरत बताई जा रही है.

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बीडब्ल्यूएसएसबी ने पानी के शुल्क में प्रति लीटर सात से आठ पैसे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था ताकि वॉटर सप्लाई से जुड़ी सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके. हालांकि शिवकुमार ने इसे आम जनता के लिए ज्यादा बोझिल बताते हुए सुझाव दिया कि सरकार केवल एक पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले सरकार शहर के विधायकों से चर्चा करेगी और जनता की राय भी लेगी.

गर्मी से पहले कावेरी जल सप्लाई तेज करने की मांग

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामोजी गौड़ा ने सरकार से आग्रह किया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए घरों तक कावेरी नदी के पानी की सप्लाई में तेजी लाई जाए. उन्होंने बताया कि गर्मी के दौरान जल संकट गहरा सकता है इसलिए अभी से ठोस योजना बनानी जरूरी है. इस पर शिवकुमार ने कहा कि पिछला साल जल संकट के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा था. करीब 7,000 बोरवेल सूख गए थे जिससे पानी की कमी हो गई थी और सरकार को प्राइवेट पानी की टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ा था.

कावेरी पांचवें चरण से 110 गांवों को राहत

शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने 'कावेरी पांचवें चरण' की प्रोजेक्ट्स को लागू कर दिया है जिससे बेंगलुरु और आसपास के 110 गांवों को पानी सप्लाई की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार भविष्य में जल संकट को कम करने के लिए और भी प्रभावी कदम उठाएगी. इस प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन और जल प्रबंधन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि बेंगलुरु के नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति मिल सके. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पानी के शुल्क में मामूली बढ़त कर जल संकट को दूर करने और जल आपूर्ति को सप्लाई रूप से जारी रखने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने की दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget