एक्सप्लोरर

पत्नी को मनाने ससुराल गया पति, नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग, मौके पर हुई मौत

Bengaluru Suicide Case: मृतक शख्स की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की याचिका डाली थी, जिसे लेकर दोनों के बीच में विवाद था. आपसी मतभेद की वजह से दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे थे.

Bengaluru Suicide Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकानी वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी के घर के सामने सुसाइड कर लिया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक शख्स की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की याचिका डाली थी, जिसे लेकर दोनों के बीच में विवाद था. पति ने पत्नी को तलाक की याचिका वापस लेने के लिए कहा, लेकिन वह बात नहीं मान रही थी.

तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था

पुलिस ने बताया कि मृतक पति की पहचान 39 वर्षीय मंजूनाथ के रूप में हुई है, जो कुनिगल कस्बे का रहने वाला है. वह एक कैब का मालिक था. 2013 में उसकी शादी होने के बाद दोनों बेंगलुरु में एक साथ फ्लैट में रहते थे. उनका 9 साल का एक बेटा भी है. दोनों के बीच मतभेद होने के कारण मंजूनाथ दो साल से अलग रहने लगे थे और दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ससुराल जाकर पति ने खुद को लगा ली आग

मंजूनाथ अपनी पत्नी को कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए मनाने उसके घर आए थे. पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया. इसके बाद पत्नी के घर सामने पति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मंजूनाथ के माता-पिता ने इसके लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार बताया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामले अभी थमा भी नहीं था कि अब एक केस सामने आ गया है. अतुल ने कथित रूप से पत्नी निकिता सिंघानिया पर प्रताड़ना और तलाक के निपटारे के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था. इस सब के बीच 14 दिसंबर, 2024 को बेंगलुरु से एक पुलिस अधिकारी की आत्महत्या का मामला भी सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर पत्नी और उसके परिवार का प्रताड़ित करने का आरोप लगा था.

यह भी पढ़ें- राजौरी में रहस्यमयी तरीके से हुई 17 मौतों के पीछे क्या थी वजह? केंद्रीय मंत्री ने कर दिया खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के बाद 3 राज्यों में बवाल, शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget