एक्सप्लोरर

बेंगलुरु के कपल ने फेसबुक पर डाली घर पेड़ पौधों की पोस्ट, उठा ले गई पुलिस, जानिए क्यों?

Bengaluru Couple Post: जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उर्मिला को एक रिश्तेदार ने आगाह किया और उसने जल्दी से गमलों से पौधे उखाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिए.

Facebook Post: बेंगलुरु के एक कपल को अपने गार्डन की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करना भारी पड़ गया. इस दंपति को अपनी बालकनी में फूलों के गमलों में गांजा (घास) उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान के. सागर गुरुंग (37) और उर्मिला कुमारी (38) को रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिक्किम के रहने वाले हैं और एमएसआर नगर में फास्ट-फूड जॉइंट चलाते हैं.

बेंगलुरु में रहने वाले इस कपल ने बालकनी में अपने सजावटी पौधों के बीच गांजा लगाया था. उर्मिला ने फेसबुक पर गांजा सहित पौधों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. उनके एक फॉलोअर ने पौधों में इस गांजे को नोटिस कर लिया और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जांच शुरू हुई.

कपल ने की सबूत मिटाने की कोशिश

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उर्मिला को एक रिश्तेदार ने आगाह किया और उसने जल्दी से गमलों से पौधे उखाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिए. हालांकि, पुलिस को गमलों में गांजे के पौधों के निशान मिले, जिनमें कुछ पत्ते अभी भी गमलों में थे.

क्यों उगाते थे गमले में गांजा

दंपत्ति ने स्वीकार किया कि वे प्रॉफिट कमाने के लिए गांजा उगाते थे. पुलिस ने 54 ग्राम गांजा बरामद किया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए, ताकि पता लगाया जा सके कि वे आगे किसी तरह के नशीले पदार्थ के वितरण में शामिल तो नहीं थे. शुरू में उर्मिला ने तस्वीरें पोस्ट करने से इनकार किया, लेकिन बाद में पुलिस ने 18 अक्टूबर को पोस्ट की पुष्टि की.  

गिरफ्तारी के बाद दंपत्ति को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया. उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हाल ही में हुई एक अन्य घटना में, बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट ने शहर के विदेशी डाकघर में 21.17 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी. कस्टम अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने 606 पार्सल बरामद किए, जिनमें हाइड्रो गांजा, एलएसडी, एमडीएमए क्रिस्टल, एक्स्टसी टैबलेट, हेरोइन और अन्य नशीली दवाएं शामिल थीं, जिन्हें अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, थाईलैंड और नीदरलैंड जैसे देशों से तस्करी करके लाया गया था.

ये भी पढ़ें: Jadavpur University Case: 'हॉस्टल में छात्र नशे के आदी और...', कोलकाता पुलिस को मृतक स्टूडेंट की डायरी में मिला लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget