एक्सप्लोरर

SSC Scam: पार्थ चटर्जी अब TMC से भी निलंबित, अभिषेक बनर्जी का तंज- BJP में जाने पर संत हो जाएंगे

West Bengal News: पार्थ चटर्जी को टीएमसी से निलंबित किया गया है. आज ही उन्हें सीएम ममता बनर्जी ने मंत्री पद से भी हटाया था.

Bengal SSC Scam: मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को टीएमसी (TMC) से भी निलंबित (Suspended) किया गया है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा कि पार्थ चटर्जी को महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों से हटा दिया गया है. जांच जारी रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है. दोषी न साबित होने पर वापस आ सकते हैं. पार्थ का किसी भी एफआईआर में नाम नहीं आया है, लेकिन उन्हें सब पदों से हटा दिया है. 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीएम ने फैसला लिया और आज पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया. मामले की जांच की जा रही है. अगर कोई कुछ गलत करता है तो टीएमसी उसे नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा. जांच एजेंसी को समय सीमा के भीतर जांच पूरी करनी होगी. शारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है. समयबद्ध जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह (अर्पणा मुखर्जी) जिसके घर से रकम बरामद हुई वह टीएमसी से नहीं है. हम चाहते हैं कि इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. टीएमसी एकमात्र पार्टी है जिसने इस मामले में 7 दिनों के भीतर हस्तक्षेप किया. 

बीजेपी पर कसा तंज

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं सहमत हूं कि बड़ी रकम वसूल की गई, लेकिन आए दिन बैंक फ्रॉड हो रहे हैं, बीजेपी ने क्या कार्रवाई की? नीरव मोदी भाग गए. क्या बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को बर्खास्त किया? अधीर चौधरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने क्या कार्रवाई की है? टीएमसी अपनी बात पर चलने वाली पार्टी है. मैं यह बात काल्पनिक रूप से कह रहा हूं कि अगर पार्थ चटर्जी दो महीने बाद बीजेपी में चले गए तो वे संत बन जाएंगे. चूंकि वह टीएमसी में हैं, इसलिए ये सब हो रहा है. 

मिथुन चक्रवर्ती के दावे पर दिया जवाब

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के टीएमसी (TMC) विधायकों को लेकर किए गए दावे पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को ये भी नहीं पता कि बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें और जिले हैं. वह सिर्फ इस बारे में डींग मारना चाहते हैं कि वह कितने बड़े नेता बन गए हैं. अगर वह खुद का मजाक बनाना चाहते हैं, तो अलग बात है. 

ये भी पढ़ें- 

Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर ED का छापा, क्या कैश की होगी बरामदगी?

SSC Scam: ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से बाहर करने के बाद दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
बीच हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, फिर पालयट ने बदल दिया रास्ता
बीच हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, फिर पालयट ने बदल दिया रास्ता
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 7 की मौत, NDRF ने कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है पूरा दिन
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 7 की मौत, NDRF ने कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है पूरा दिन
Xप्लेन: संयुक्त राष्ट्र संघ में दुनिया का नक्शा बदलने का प्रस्ताव, भारत ने क्यों दिया समर्थन?
Xप्लेन: संयुक्त राष्ट्र संघ में दुनिया का नक्शा बदलने का प्रस्ताव, भारत ने क्यों दिया समर्थन?

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget