एक्सप्लोरर

बंगाल में पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, लाश के दो टुकड़े कर नहर में फेंके, अफेयर का था शक

Bengal News: पीड़िता की छह साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शुरुआती अनबन थी, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया.

Husband Kills Wife: उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसके शव के दो टुकड़े कर नहर में फेंक दिए. पुलिस ने गुरुवार (5 जनवरी) को ये जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि पत्नी के लापता होने के 10 दिन बाद पूछताछ के दौरान पति ने यह बात स्वीकार की.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी रेणुका खातून का अफेयर चल रहा था. इसी वजह से मोहम्मद अंसारुल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और उसके शरीर के दो टुकड़े कर दिए. 

दो अलग-अलग बोरों में रखे टुकड़े

जलपाईगुड़ी पुसिस ने आरोपी पति के कथित कबूलनामे के हवाले से दावा किया कि सिर और धड़ को दो अलग-अलग बोरों में रखा गया था और महानंदा नहर में डुबो दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शवों का पता लगाने और निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

24 दिसंबर से लापता थी पत्नी

स्थानीय पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "पीड़िता सिलीगुड़ी में एक ब्यूटीशियन कोर्स में भाग लेती थी. वह 24 दिसंबर से लापता थी, जिस दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पूछताछ के दौरान, अंसारुल ने स्वीकार किया कि उसी दिन वह अपनी पत्नी को पास के फांसीदेवा ले गया और वहां पहले उसकी हत्या की और फिर नहर में शरीर के टुकड़ों को फेंक दिया."

6 साल पहले हुई थी शादी

पता चला है कि पीड़िता की छह साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शुरुआती अनबन थी, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अंसारुल को अपनी पत्नी पर शक है और वो उसे इतने जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित करेगा.

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Death Case: अंजलि की हत्या करने वाली कातिल कार में पांच नहीं बल्कि चार लोग थे, आरोपियों ने इसलिए बोला झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget