एक्सप्लोरर

नड्डा की नई टीम को लेकर बीजेपी के अंदर नाराजगी, राहुल सिन्हा बोले- 40 साल की सेवा का यह 'पुरस्कार' मिला

नई टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गई है. राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाए गए राहुल सिन्हा ने बदलाव को लेकर नाराजगी जताई है.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी टीम का एलान किया. केंद्रीय इकाई के संगठन में नड्डा ने कई पुराने चेहरों को अलविदा कहा तो कई नए और युवा चहरों को जगह दी गई. बीजेपी में हुए इस आंतरिक बदलाव से पार्टी के अंदर की नाराजगी की आवाज उठने लगी है. राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाए राहुल सिन्हा ने संगठन में हुए बदलाव को लेकर एक वीडियो संदेश के जरिए नाराजगी जाहिर की है.

पंश्चिम बंगाल से आने वाले राहुल सिन्हा ने बांग्ला में बनाए इस वीडियो में कहा कि जिस पार्टी की 40 साल तक उन्होंने समर्पित भाव से सेवा की, उसका यह 'पुरस्कार' मिला है. राहुल सिन्हा ने कहा कि आगे के फैसले की घोषणा करने से पहले वे 10-12 इंतजार करेंगे.

वीडियो में राहुल सिन्हा क्या कह रहे हैं? संगठन में बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल सिन्हा ने कहा, ''चालीस सालों से बीजेपी की सेवा की है और बीजेपी का एक सैनिक रहा हूँ. जन्म से बीजेपी की सेवा करना का यह पुरस्कार मिला है की तृणमूल का नेता आने पर मुझे हटा दिया है. इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं इसके अलावा कुछ नहीं बोलूँगा. पार्टी ने जो पुरस्कार दिया है उसके पक्ष या विपक्ष में कुछ नहीं बोलूँगा. मुझे जो कहना है वो अगले 10-12 दिनों में कहूँगा.'' माना जा रहा है कि तृणमूल नेता से उनका इशारा मुकुल रॉय की तरफ है.

बीजेपी ने संगठन में क्या बदलाव किए हैं ? नई टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गई है. राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया गया है. दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदरेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया नए महासचिव होंगे.

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. वह पूनम महाजन की जगह लेंगे. पार्टी ने प्रवक्ताओं की अपनी लिस्ट को भी बढ़ाया है. अब इसमें 23 प्रवक्ताओं को जगह दी गई है. इसमें सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है और बाकी प्रवक्ता ‘मीडिया हेड’ होंगे.

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेशनल टीम में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजनीतिक रूप से बंगाल का बीजेपी के लिए खासा अहम है तो वहां से मुकुल राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. बिहार जहां आगामी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं वहां से सांसद राधा मोहन सिंह को भी राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जैसी बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 3.30 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 10 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.93 लाख मामले अमेरिका-ब्राजील में अबतक 3.50 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत, दोनों देशों में कुल 1.20 करोड़ मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget