एक्सप्लोरर

'BJP खेल रही डबल गेम', बंगाल विभाजन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC, दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पश्चिम बंगाल का बंटवारा कर उत्तर बंगाल राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. TMC ने इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव में लाने का फैसला किया है.

Bengal Partisan: पश्चिम बंगाल के बजट सत्र के पहले दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. टीएमसी ने बंगाल के विभाजन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने की घोषणा की है. 

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने राज्य के बंटवारे पर अपना साफ रुख बताने को लेकर बीजेपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने बीजेपी पर बंगाल के लोगों के साथ डबल गेम खेलने का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि इस मांग के पीछे बीजेपी के नेता हैं.

बंगाल को तोड़ने की कोशिश का आरोप
सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत में गुहा ने कहा, "भाजपा बंगाल के लोगों के साथ 'डबल गेम' खेल रही है. दक्षिण बंगाल में, वे कहते हैं कि वे उत्तर बंगाल को एक अलग राज्य नहीं बनाना चाहते हैं, जबकि उत्तर बंगाल में उनके सांसद और विधायक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं. भाजपा को 48 घंटे के भीतर अपनी बात साफ करनी होगी.'

टीएमसी मंत्री ने भाजपा पर बंगाल में गड़बड़ी पैदा करने का भी आरोप लगाया क्योंकि चुनाव नजदीक है. उन्होंने आगे कहा. “बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. हम इस बजट सत्र में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, हम चाहते हैं कि विपक्ष सहित हर विधायक इस प्रस्ताव का समर्थन करें.

बीजेपी का पाखंड आएगा सामने- गुहा
उन्होंने आगे सवाल किया कि राज्यों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की त्रिपुरा के लिए एक नीति है तो बंगाल के लिए दूसरी. ऐसा क्यों है? टीएमसी नेता ने इसे ओछी राजनीति बताते हुए कहा कि जल्द ही बीजेपी का पाखंड लोगों के सामने आएगा.

यह भी पढ़ें

'सामने जया जी बैठी हैं... कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है', संसद में MP मनोज झा का शायराना अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget