एक्सप्लोरर

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना वायरस से संक्रमित, कुछ दिन पहले कहा था- 'कोरोना इज गोन'

दिलीप घोष ने कुछ दिनों पहले ही एक बयान में कहा था कि कोरोना खत्म हो चुका है और ममता बनर्जी सरकार गैरजरूरी लॉकडाउन लगा रही है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. घोष को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है. चिंता की कोई बात नहीं है. पिछले दो दिनों से घोष की तबियत खराब थी जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी.

कोरोना खत्म हो गया है ? दिलीप घोष ने कुछ दिनों पहले ही एक बयान में कहा था 'कोरोना वायरस खत्म हो चुका है और ममता बनर्जी सरकार बीजेपी को रैली करने से रोकने के लिए गैरजरूरी लॉकडाउन लगा रही है. कोरोना जा चुका है! दीदी नाटक कर रही है. वह जानबूझकर लॉकडाउन लगा रही है, ताकी बीजेपी बंगाल में बैठक और रैलियां न कर सके.' घोष ने यह बयान ऐसे समय दिया था, जब देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

हालांकि घोष के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने काफी आलोचना भी की थी. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा था, "जब पूरा भारत कोविड-19 महामारी से बिना थके लड़ रहा है, दिलीप घोष घोषणा करते हैं कि कोरोना खत्म हो चुका है. वह वोट बैंक की राजनीति को मानव जिंदगी से ज्यादा महत्व देते हैं."

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 लाख के पार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74 लाख के पार चली गई है, वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी 65 लाख से अधिक हो गई है. डेढ़ माह में पहली बार एक्टिव लोगों की संख्या आठ लाख के नीचे आई है. वहीं लगातार नौवें दिन एक्टिव लोगों की संख्या नौ लाख से कम रही है. देश में 7,95,087 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.70 प्रतिशत है वहीं 65,24,595 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को जनवरी 2021 में मिलेगा नया अध्यक्ष, लेकिन राहुल गांधी की वापसी पर सस्पेंस- सूत्र

Global Hunger Index 2020: 107 देशों में भारत 94वें नंबर पर, 14% जनसंख्या कुपोषण का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget