एक्सप्लोरर

Watch: बंगाल विधानसभा में हंगामा, बीजेपी और टीएमसी विधायकों में हाथापाई, कपड़े फाड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा. बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा. बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई.

इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. बताया जा रहा है कि इस हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. उन्हें एसएसकेएम में ले जाया गया है. इस घटना के बाद पांच बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो शामिल हैं.

बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया. बीजेपी ने सदन में बीरभूम हिंसा मामले में बहस की मांग की और फिर विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.  बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके विधायकों को धक्का दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए. 

इस घटना का एक वीडियो बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी और टीएमसी विधायक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट के साथ मालवीय ने लिखा, प.बंगाल विधानसभा में हंगामा. बंगाल के राज्यपाल के बाद टीएमसी विधायकों ने अब चीफ व्हिप मनोज तिग्गा समेत बीजेपी विधायकों पर हमला किया क्योंकि वे रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Pramod Sawant Swearing-In Ceremony: 'मैं शपथ लेता हूं...' लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत

इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना वायरस से संक्रमित, अप्रैल के पहले हफ्ते में है भारत आने का कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget