एक्सप्लोरर

इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना वायरस से संक्रमित, अप्रैल के पहले हफ्ते में है भारत आने का कार्यक्रम

Naftali Bennett Corona Positive: इजरायल  के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट अप्रैल की शुरूआत में भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच यूक्रेन संकट को लेकर चर्चा हो सकती है.

Naftali Bennett Corona Positive: इजरायल में जानलेवा कोरोना वायरस का संकट बरकरार है. आज प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भी इसकी चपेट में आ गए हैं. नफ्ताली बेनेट कोरोना से ऐसे वक्त संक्रमित हुए हैं, जब अगले महीने की शुरूआत में उनको भारत दौरे पर आना है. बताया जा रहा है कि पीएम बेनेट ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक की थी.

बेनेट अप्रैल में करेंगे भारत का दौरा

इजरायल  के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट अप्रैल की शुरूआत में भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच यूक्रेन संकट को लेकर चर्चा हो सकती है. बेनेट की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष ने आखिरी बार पिछले साल नवंबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP 26 के दौरान मुलाकात की थी. भारत और इज़राइल के बीच 29 जनवरी 1992 को पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे. और इस साल की शुरुआत में इस मौके को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो लॉन्च किया गया. लोगो में डेविड के सितारे और अशोक चक्र को दर्शाया गया है और यह अंक 30 बनाता है जो द्विपक्षीय संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के रूप को दर्शाता है.

कैसे हैं भारत-इजरायल के बीच संबंध?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत और इजरायल के बीच संबंध गहरे हुए हैं. पिछले साल विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया समेत कई उच्च-स्तरीय सम्मानित व्यक्तियों ने इज़राइल का दौरा किया था. उससे पहले पीएम मोदी ने 2017 में इज़राइल का दौरा किया था, जिसके दौरान संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड किया गया था. इसके बाद इज़राइल के तत्कालीन प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 2018 में भारत का दौरा किया. रक्षा, कृषि और व्यापार दोनों देशों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभ रहे हैं.

कोरोना को लेकर इजरायल सख्त!

बता दें कि इजरायल में कोरोना के मामलों में गिरावट के बावजूद सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को हटाने से इनकार कर दिया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक के बाद प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और स्वास्थ्य मंत्री नित्जन होरोविट्ज ने फैसला किया था कि मास्क मैंडेट को नहीं हटाया जाएगा, लेकिन अप्रैल में फिर से उपाय की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा, कक्षाओं में एयर फिल्टर सिस्टम की स्थापना को तेज किया जाएगा और सरकार 12 साल से ज्यादा उम्र की पूरी आबादी को कोविड जैब की तीसरी खुराक प्राप्त करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी रखेगी.

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो देशों से कहा, '1 पर्सेंट बड़े हथियार दे दो, तो रूस को सिखा देंगे सबक'

Russia Ukraine War: ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला, कहा- 'बाइडन ने यूक्रेन के साथ ठीक नहीं किया, मैं सत्ता में होता तो युद्ध न होता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget