एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले बीजेपी नेता ने उठाई मांग, कहा- बाबर रोड का नाम हो '5 अगस्त मार्ग'

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने कहा कि रोड का नाम बदलने में कोई राजनीति नहीं है, क्योंकि पहले भी कई रोड का नाम बदला जा चुका है.

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से ठीक एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने दिल्ली के बंगाली मार्केट क्षेत्र में स्थित बाबर रोड का नाम बदलकर '5 अगस्त मार्ग' करने की मांग उठाई है. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गोयल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को पत्र भी लिखा है.

बाबर रोड का नाम बदलकर 5 अगस्त मार्ग करना उचित कदम होगा- गोयल

गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बाबर एक आक्रमणकारी थी, जिसने हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया और अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त किया. प्रधानमंत्री पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के वास्ते अयोध्या जा रहे हैं. ऐसे समय में बाबर रोड का नाम बदलकर 5 अगस्त मार्ग करना उचित कदम होगा.’’

गोयल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और एनडीएमसी चाहे तो इसका नाम किसी अन्य प्रमुख और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के नाम पर भी रख सकती है. उन्होंने दावा किया कि बंगाली मार्केट क्षेत्र के रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी और व्यापारी संगठनों ने उनकी इस मांग का समर्थन किया है.

रोड का नाम बदलने में कोई राजनीति नहीं है- गोयल

गोयल ने कहा, ‘‘रोड का नाम बदलने में कोई राजनीति नहीं है. साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड और साल 2016 में रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया था. इसलिए बाबर रोड का नाम बदलने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए. यह जनता की मांग है.’’

उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनकी मांग को लेकर कोई विवाद पैदा हो. यह किसी धर्म से जुड़ा नहीं है. सभी धार्मिक समुदायों और समूहों सहित समस्त राष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता साफ किए जाने को स्वीकार किया है.

गोयल ने कहा कि वह अब अपने लेटर हेड और अन्य पता संबंधी क्रियाकलापों में बाबर रोड की जगह 5, अगस्त मार्ग का जिक्र करेंगे और आपनी मांग को लेकर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे.

यह भी पढ़ें-

सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी ने शेयर की सुशांत और जीजा के बीच व्हाट्सएप चैट, केस में सामने आई नई उलझन

देश में कोरोना से जान गंवाने वालों में 68 फीसद पुरुष, जानिए किस उम्र के मरीज़ों की मौत सबसे ज्यादा हुई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget