एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की 'द्वारे सरकार' मुहिम, बीजेपी बोली- TMC के नेताओं को शर्म आनी चाहिए

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि ''पश्चिम बंगाल सरकार की 'द्वारे सरकार' पहल के तहत लोगों के दरवाजे तक सरकारी सेवाएं पहुंचाई जाएंगी. ये देखकर खुशी हो रही है कि शिविरों में जोर-शोर से काम आरंभ हो गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 'द्वारे सरकार' मुहिम की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम का मकसद ये सुनिश्चित करना है कि राज्य की 11 सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके. ये कार्यक्रम 30 जनवरी तक चलेगा.

चार चरणों में चलाया जाएगा कार्यक्रम राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होगा. लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए राज्य की सभी पंचायतों और नगरपालिका के वार्डों में स्थापित कम से कम 20,000 शिविरों में पंक्तिबद्ध देखा गया. ये कार्यक्रम दो महीने तक चार चरणों में चलाया जाएगा. कार्यक्रम का पहला चरण एक दिसंबर से 11 दिसंबर, दूसरा चरण 15 से 24 दिसंबर तक, तीसरा चरण दो जनवरी से 12 जनवरी तक और आखिरी चरण 18 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा. इन शिविरों में हर रोज 10 बजे से शाम चार बजे तक काम होगा.

ममता बनर्जी ने की अपील मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि ''पश्चिम बंगाल सरकार की 'द्वारे सरकार' पहल के तहत लोगों के दरवाजे तक सरकारी सेवाएं पहुंचाई जाएंगी. ये देखकर खुशी हो रही है कि शिविरों में जोर-शोर से काम आरंभ हो गया है. मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे इन शिविरों में अपनी समस्याओं के समाधान और अन्य सेवाएं हासिल करें.''

जो लोग पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हाकिम ने यहां एक वॉर्ड कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि, ''हमारी सरकार ने ये सुनिश्चित करने के लिए परिवर्तनकारी कदम उठाया है कि कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह जाए. जो लोग पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. उदाहर के लिए 'स्वस्थ साथी' का लाभ राज्य की पूरी जनसंख्या को मिलेगा.'' उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए स्थापित शिविरों के जरिए लाभार्थियों को 11 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

तृणमूल के नेताओं को शर्म आनी चाहिए पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने इसे ममता बनर्जी सरकार की बड़ी पहल बताया. हालांकि, विपक्षी दलों ने समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने में 'नाकाम' रहने पर राज्य सरकार की आलोचना की. राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल सरकार ने लोगों के धन का इस्तेमाल करके ये चुनाव मुहिम शुरू की है. घोष ने कहा कि, ''वे चुनाव मुहिम के लिए लोगों का धन इस्तेमाल कर रहे हैं. यदि राज्य सरकार को ये सुनिश्चित करने के लिए 10 साल बाद मुहिम शुरू करनी पड़ रही है कि योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे, तो तृणमूल के नेताओं को शर्म आनी चाहिए.''

विरोधियों ने ममता सरकार को घेरा माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पंचायत विभाग योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नाकाम रहा, जिसके कारण राज्य सरकार ने 'द्वारे सरकार' मुहिम शुरू की, कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि, ''मैं आपसे केवल एक प्रश्न पूछना चाहता हूं. आप हर घर में जा रहे हैं, लेकिन क्या आप उनकी समस्याएं सुलझाएंगे? क्या आप उन्हें वास्तव में सुलझा पाएंगे.''

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी का हमला, बताया 'दुनिया का सबसे कन्फ्यूज नेता'

अखिलेश यादव का हमला, कहा- कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़प रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget