एक्सप्लोरर

Beating Retreat: बीटिंग द रिट्रीट में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, तीनों सेनाएं बजाएंगी शास्त्रीय धुन

Beating Retreat Drone Show: इस बार 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी काफी खास होने वाली है. 'बीटिंग रिट्रीट' में आयोजित होने वाले ड्रोन शो में 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे.

Beating Retreat Ceremony 2023: देश के 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 29 जनवरी की शाम को बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है. 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के साथ इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त हो जाएगा. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. 

इस बार 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी काफी खास होने वाली है. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित होने वाला यह 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी में देश के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा.  

सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन

इस साल 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी में आयोजित होने वाले ड्रोन शो में 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे. देश के इतिहास का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा. ये ड्रोन सहज तालमेल के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीकों और घटनाओं के असंख्य रूपों को दिखाया जाएगा. इस ड्रोन शो में स्टार्टअप इकोसिस्टम की सफलता को दिखाया जाएगा. बता दें कि ड्रोन को लेकर पीएम मोदी काफी संजीदा हैं. उनका मानना है कि आने वाला समय ड्रोन युग होने वाला है. 

सेरेमनी में 29 धुनों को बजाया जाएगा

इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट में पहली बार नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम इस समारोह को और भी खास बना देगा. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व  CAPF के संगीत बैंड द्वारा 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी में 29 धुनों को बजाया जाएगा. समारोह की शुरुआत अग्नीवीर धुन के साथ शुरू होगी. 

कार्यक्रम में बजाई जाएंगी ये धुनें

तीनों सेनाएं 'अल्मोड़ा', 'केदारनाथ', 'संगम दूर', 'सतपुड़ा की रानी', 'भागीरथी', 'कोंकण सुंदरी' जैसी मोहक धुनें बजाएंगी. रक्षा मंत्रालय ने बताया, वायु सेना के बैंड 'अपराजेय अर्जुन', 'चरखा', 'वायु शक्ति', 'स्वदेशी' धुन बजाएंगे. वहीं नौसेना के बैंड 'एकला चलो रे', 'हम तैयार हैं' और 'जय भारती' की धुनें बजाएंगे. इंडियन आर्मी का बैंड 'शंखनाद', 'शेर-ए-जवान', 'भूपाल', 'अग्रणी भारत', 'यंग इंडिया', 'कदम कदम बढ़ाए जा', 'ड्रमर्स कॉल' और 'ऐ मेरे वतन के' बजाएगा. कार्यक्रम का समापन 'सारे जहां से अच्छा' की धुन के साथ होगा.

बंद रहेंगी यह सड़कें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रविवार (29 जनवरी) को दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक विजय चौक पर यातायात वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित होगा. साथ ही एडवाइजरी में आगे बताया कि विजय चौक और सी हेक्सागोन के बीच कर्तव्य पथ की ओर जाना भी प्रतिबंधित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, लोदी रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड से जाने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-IAF Fighter Jet Crash: लड़ाकू विमान क्रैश होने पर कैसे बाहर निकलता है पायलट, कब उसमें जाता है फंस? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिमखाना क्लब मामले में कपिल सिब्बल दे रहे थे दलील HC ने रोका और पूछा- किस हैसियत से आपने....
जिमखाना क्लब मामले में कपिल सिब्बल दे रहे थे दलील HC ने रोका और पूछा- किस हैसियत से आपने....
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
Quad Countries Meeting: 'दुनिया की GDP का 1 तिहाई हिस्सा QUAD के पास', मार्को रूबियो ने ताकत बताकर बढ़ाई चीन की धड़कन
'दुनिया की GDP का 1 तिहाई हिस्सा QUAD के पास', मार्को रूबियो ने ताकत बताकर बढ़ाई चीन की धड़कन
'चौथे F को भूल गईं निर्मला सीतारमण...', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा, जानें निवेश को लेकर क्या कहा
'चौथे F को भूल गईं निर्मला सीतारमण...', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा, जानें निवेश को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव, नतीजे कब?
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव, नतीजे कब?
'मैंने अपनी बेटी खोई और ममता ने कुर्सी...', पूर्व CM की हार को लेकर बोलीं आरजी कर रेप पीड़िता की मां
'मैंने अपनी बेटी खोई और ममता ने कुर्सी...', पूर्व CM की हार को लेकर बोलीं आरजी कर रेप पीड़िता की मां
Explained: इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों अरब देशों पर साथ देने का बना रहे दबाव?
इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों बोले- अरब देशों को साथ देना होगा?
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे करण अर्जुन आ गए
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
Embed widget