एक्सप्लोरर

BCCI की एपेक्स काउंसिल की बैठक में भारतीय टीम के अभ्यास शिविर के विकल्प पर हुई चर्चा, दुबई में हो सकता है आईपीएल

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को लेकर चर्चा की गई. वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है.

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास शिविर के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात सबसे आगे है जबकि अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प हैं जिन पर बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में चर्चा की गई. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है.

दुबई में हो सकता है भारतीय क्रिकेटरों का अभ्यास 

भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं. बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल की संचालन परिषद लेगी. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा ‘‘आईपीएल दुबई में होता है तो ही भारतीय क्रिकेटरों के वहां अभ्यास करने का कोई मतलब है. वहां अच्छा बुनियादी ढांचा है. आईपीएल वहीं होने की संभावना अधिक है, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है.’’

कोरोना संक्रमण काल में दुबई सबसे सुरक्षित

देश में लगातार बढ़ता कोरोना का संक्रमण भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के लिए भी बड़ा सरदर्द बना हुआ है. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि अभ्यास शिविर धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरिक्षित है.

आईपीएल के आयोजन के लिये तैयार यूएई

वहीं आईपीएल 2020 के आयोजन के कराए जाने की अटकलों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने साफ किया है कि वो कोरोना काल में भी पूरे एहतियात के साथ आईपीएल का आयोजन करने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिये अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget