एक्सप्लोरर

एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला चमगादड़, दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटा विमान

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले विमान संख्‍या AI-105 DEL-EWR को फ्लाइट के अंदर चमगादड़ मिलने के बाद उसे वापस दिल्ली में उतारा गया. जिसके बाद यात्रियों को एयर इंडिया के दूसरे विमान से नेवार्क के लिए रवाना किया गया.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह तड़के एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बीच रास्ते में से लौटना पड़ा है. इसके पीछे एक बड़ा ही अजीबो-गरीब वाक्या बताया जा रहा है. दरअसल दिल्ली से उड़ान भरने के 30 मिनट बाद इस फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड करा दिया गया. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में चमगादड़ होने के कारण फ्लाइट के पायलट ने यह फैसला लिया था.

आधिकारिक सुत्रों के अनुसार फ्लाइट में चमगादड़ की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड करा दिया. इस फ्लाइट ने दिल्ली से नेवार्क (EWR) के उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट ने गुरुवार सुबह तड़के 2:20 पर उड़ान भरी. वहीं हवा में 30 मिनट गुजरने के बाद फ्लाइट में चमगादड़ देखा गया. जिसके बाद इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

एयर इंडिया के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विमान संख्‍या AI-105 DEL-EWR को उड़ान के कुछ समय बाद वापस लाया गया था. क्रू मेंबर्स ने केबिन में एक चमगादड़ को देखा जाने की सूचना दी थी. जिसे लैंडिंग के बाद वाइल्‍डलाइफ स्‍टाफ ने इसे केबिन से हटा दिया. 

DGCA की ओर से जानकारी दी गई है कि एय़र इंडिया के विमान के लौटने पर मरे हुए चमगादड़ को निकालने के बाद फ्यूमिगेशन किया गया औऱ विमान के यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट करके नेवार्क के लिए रवाना किया गया. एयर इंडिया की इस फ्लाइट AI-105 ने स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11.35 बजे नेवार्क में लैंडिंग की.

फिलहाल DGCA ने मामले में इंजीनियरिंग टीम से पूरी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है. वहीं इंजीनियरिंग टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि केटरिंग वाहनों की लोडिंग के समय चमगादड़ ने फ्लाइट में प्रवेश किया होगा.

इसे भी पढ़ेंः
पीएम मोदी के साथ समीक्षा बैठक में देर से पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, चक्रवात यास से हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी

Cyclone Yaas: मोदी से ममता का न मिलना और नवीन पटनायक को बिन मांगे सब मिल जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget