एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में BJP की करारी हार पर सीएम बसवराज बोम्मई का बयान, 'मैं इस हार की...'

Basavaraj Bommai Reaction On Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर बसवराज बोम्मई ने बयान दिया है. चुनाव नतीजों में कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ रही है.

Basavaraj Bommai On Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने बयान दिया है. कर्नाटक के सीएम ने शनिवार (13 मई) को कहा कि हम जनता के निर्णय को स्वीकार करते हैं. मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. इसके कई कारण हैं. हम सभी कारणों का पता लगाएंगे और संसदीय चुनावों के लिए एक बार फिर पार्टी को मजबूत करेंगे.

उन्होंने कहा कि हम विश्लेषण करेंगे कि हमसे कहां गलती हुई. हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस 137 सीटों पर पर आगे चल रही है जिसमें से पार्टी 36 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं बीजेपी 45 सीटों पर आगे और 17 सीटों पर जीत चुकी है. जेडीएस 21 सीटों पर आगे है.  

"बीजेपी अपनी छाप छोड़ने में विफल रही"

इससे पहले सीएम ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही है. हम प्रधानमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी के काफी प्रयासों के बावजूद छाप नहीं छोड़ पाए. हम आने वाले दिनों में जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेंगे. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम पार्टी की हार के बारे में आत्ममंथन करेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के इन परिणामों से परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

कर्नाटक में 10 मई को हुआ था मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी. इस बार के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. राज्य के 36 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी. इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस की जीत के साथ ही डीके शिवकुमार की ये भविष्यवाणी हुई सच, एग्जिट पोल को भी कर दिया था खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget