एक्सप्लोरर

बारामुला में वैक्सीनेशन टीम के साथ महिला ने किया दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

आरोप है कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने इस वीडियो को मोबाइल में कैद किया, उनके साथ भी महिला ने धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बीजेपी ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुए इस बर्ताव की निंदा की है.

बारामुला: उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के करीरी इलाके में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक महिला कथित तौर पर अपने पति को टीका लगाने से स्वास्थ्य कर्मचारियों को रोकते हुए नज़र आ रही है. इतना ही नहीं महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए सुनाई दे रही रही है और साथ ही धक्का-मुक्की भी करते दिखाई दे रही है.

इस वीडियो को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मोबाइल में कैद किया और जो वीडियो ले रही थी, आरोप है कि उस कर्मचारी के साथ भी उस महिला ने धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने की कोशिश की. बता दें कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की और मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर वर्ग द्वारा इसकी निंदा की गई.

इस बीच बीजेपी ने भी इसकी निंदा की गई. बीजेपी के सीनियर नेता अल्ताफ ठाकुर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कर्मचारी अपनी जान की फ़िक्र न करते हुए लोगों की सेवा में पिछले करीब दो सालों से लगे हुए हैं. ऐसे में उनके साथ ऐसा बर्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा. अल्ताफ ठाकुर ने पुलिस से उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जो इन स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं.

श्रीनगर: लोगों और प्रशासन की मदद से खुशालसर झील को मिली नई जिंदगी, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget