एक्सप्लोरर

1 किलो का मतलब ₹1 लाख, बैंक घोटाला मामले में कोडवर्ड के जरिए रिश्वत मांग रहे ED के 2 अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार

104 करोड़ रुपए का बैंक घोटाला करने वाली कंपनी से मामला रफा-दफा करने के बदले 75 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे ईडी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: 104 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में मामला रफा-दफा करने के लिए 75 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे प्रवर्तन निदेशालय के उपनिदेशक पूरन कामा सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार को सीबीआई ने उनके दो सहयोगियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिलचस्प यह है कि ईडी अधिकारी कोड वर्ड के जरिए रिश्वत मांग रहे थे और कोड वर्ड था 1 किलो का मतलब ₹1लाख. गिरफ्तार आरोपियों कल सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

सीबीआई के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा गांधीनगर को परेश एच पटेल नाम के शख्स ने शिकायत की थी कि उसकी एच एम इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है और इस कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच 104 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था.

बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने भी सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. शिकायत के मुताबिक इस मामले में परेश पटेल को प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस अहमदाबाद के उपनिदेशक पूरन कामा सिंह की तरफ से पूछताछ का नोटिस मिला. उन्हें और उनके बेटों को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय अहमदाबाद बुलाया गया था. ईडी द्वारा जारी किए गए नोटिस के आधार पर वे 22 अप्रैल 2021 और 25 मई 2021 को ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए जहां उप निदेशक पूर्ण काम सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार ने उनके बयान दर्ज किए.

शिकायत के मुताबिक इसके बाद 18 जून 2021 को परेश पटेल ईडी के उप निदेशक पूरन काम सिंह के कहने पर अपने बेटे हार्दिक पटेल के साथ ईडी कार्यालय अहमदाबाद गए. आरोप है कि इस दौरान पूरन कामा सिंह ने बाप बेटों की बुरी तरह से पिटाई की और उन्हें धमकी दी कि उनकी सारी जायदाद को अटैच कर लिया जाएगा. सीबीआई को मिली शिकायत के अनुसार इसके बाद उपनिदेशक पूरन कामा सिंह ने सहायक निदेशक भुवनेश कुमार की उपस्थिति में उनसे 7500000 रुपए रिश्वत की डिमांड की और यह भी कहा कि पैसे दिए जाने पर उनकी पिटाई नहीं की जाएगी.

दिलचस्प यह भी है कि इन बाप बेटों से कहा गया कि रिश्वत के लिए उन्हें कोड वर्ड यूज़ करना होगा और यह कोड वर्ड था 1 किलो का मतलब एक लाख. यानी यदि पटेल को 10 लाख रुपए देने होते तो वह ईडी अधिकारियों को बताता कि वह 10 किलो माल लाया है.

सीबीआई के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायत के आरंभिक जांच की और इस दौरान यह पाया गया कि वास्तव में ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है. इस आधार पर सीबीआई ने इस मामले में रिश्वत मांगने और आपराधिक षड्यंत्र रचने की बाबत मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने पैसे लेने वाली ईड़ी अधिकारियों को बताया कि उसके पास 5 किलो माल तैयार है वह कहां माल दे.

इस पर उन्हें बताया गया कि वह यह माल दिल्ली जाकर डिलीवर कर दे. शिकायतकर्ता ने यह जानकारी दी सीबीआई अधिकारियों को दे दी. इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर 7500000 रुपए की रिश्वत में से पहली किस्त  5 लाख रुपए ले रहे ईडी अधिकारियों के दो सहयोगियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अहमदाबाद में मौजूद ई डी के उप निदेशक पूरन कामा सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों अधिकारियों को कल विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा. जहां सीबीआई उनसे जानना चाहती है कि उनका यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और उन्होंने किन किन लोगों से रिश्वत ली है और कहीं इस मामले के तार दिल्ली मुख्यालय से तो नहीं जुड़े हुए हैं.

ध्यान रहे की 1 महीने के दौरान ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने के आरोप में गिरफ्तार होने का यह दूसरा मामला है. इसके पहले सीबीआई ने बेंगलुरु में तैनात ईडी के सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया था और उस मामले में भी उपनिदेशक का नाम सामने आया था मामले की जांच जारी है.

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, पढ़ें दिनभर की सियासी हलचल की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget