एक्सप्लोरर

बनिहाल में SSB टीम पर हुए हमले में शामिल तीसरा आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

22 सितंबर को घातक आतंकी हमले में शामिल मॉड्यूल के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था. रामबन के एसएसपी मोहन लाल ने सोमवार को बताया, ‘‘हमने हमले में शामिल तीसरे आतंकी को कल गिरफ्तार कर लिया और एक पिस्तौल जब्त की है.’’

बनिहाल/जम्मू: जम्मू कश्मीर के बनिहाल में एसएसबी टीम पर पिछले हफ्ते हुए जानलेवा आतंकी हमले में शामिल तीसरे आतंकी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ ही रामबन जिले में एसएसबी टीम पर हुए हमले के तीन सदस्यीय आतंकी मॉड्यूल का सफाया हो गया है.

22 सितंबर को घातक आतंकी हमले में शामिल मॉड्यूल के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था. रामबन के एसएसपी मोहन लाल ने सोमवार को बताया, ‘‘हमने हमले में शामिल तीसरे आतंकी को कल गिरफ्तार कर लिया और एक पिस्तौल जब्त की है.’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान आकीब वाहिद के तौर पर हुई है. वह अनंतनाग के डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र है.

शुरुआती पूछताछ में आतंकी ने पुलिस को बताया कि दक्षिण कश्मीर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) ने उसे पिस्तौल दी थी और दूसरे के साथ मिलकर एक मॉड्यूल बनाने का काम सौंपा था. पुलिस इस ओजीडब्ल्यू का पता लगाने में जुट गई है जिसका संपर्क दक्षिण कश्मीर में आतंकी समूहों से है. 22 सितंबर को पुलिस ने हमले के बाबत गज़नाफ़ार और आरिफ को गिरफ्तार किया था.

एसएसपी ने कहा, ‘‘पुलिस ने उन्हें हमले के 24 घंटे के अंदर बनिहाल में व्यापक खोज अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से एक एके 47 राइफल और एक इनसास राइफल बरामद की गई थी. हमले के दौरान आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों की सर्विस राइफल छीन ली थीं.

20 सितंबर को तीनों ने बनिहाल में एक निर्माणाधीन रेलवे सुरंग के पास एसएसबी टीम पर हमला किया था. हमले में एसएसबी के एक जवान की मौत हो गई थी जबकि दूसरे जख्मी हो गए थे.

अधिकारियों ने कहा कि गज़नफार, आरिफ और आकीब की भर्ती चेनाब घाटी क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए की गई थी.

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल को खत्म कर दिया जो जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को और फैलाने की कोशिश में था और एसएसबी जवान की हत्या में शामिल तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विवादों के बीच EC की बड़ी बैठक, CEC और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले
विवादों के बीच EC की बड़ी बैठक, CEC और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले
हुगली में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों ने काले झंडे फहराए, Go Back के गूंजे नारे
हुगली में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों ने काले झंडे फहराए, Go Back के गूंजे नारे
प्रदीप भण्डारी का गांधी-वाड्रा परिवार पर हमला, कहा-केवल सत्ता सुख के लिए....
प्रदीप भण्डारी का गांधी-वाड्रा परिवार पर हमला, कहा-केवल सत्ता सुख के लिए....
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
Embed widget