एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में 47 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP विधायक सहित 6 लोगों पर गंभीर आरोप

Bangalore Suicide Case: सुसाइड नोट में 47 वर्षीय व्यक्ति प्रदीप ने छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है. इसमें बीजेपी विधायक का नाम भी शामिल है.

Suicide Case: बेंगलुरु में एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति की लाश बीते दिन (01 जनवरी) एक कार में मिली. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सहित छह लोगों ने उसका उत्पीड़न किया. इसी वजह से उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

व्यक्ति की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है. अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रदीप ने 2018 में बेंगलुरु के एक क्लब में 1.2 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया था. अपने सुसाइड नोट में उसने बताया कि दो लोगों ने उससे वेतन सहित हर महीने 3 लाख रुपये वापस करने का वादा किया था. कई बार मांगने के बाद भी गोपी और सोमैया ने उसे पैसे नहीं वापस किए. सुसाइड नोट में यह भी कहा गया है कि प्रदीप को ब्याज चुकाने के लिए कई लोन लेने पड़े और भुगतान करने के लिए अपना घर और जमीन भी बेचनी पड़ी. 

मानसिक उत्पीड़न

काफी मिन्नतें करने के बाद भी इन लोगों ने प्रदीप को रुपये नहीं लौटाए. प्रदीप ने नोट में यह भी लिखा है कि उसने इस मामले की जानकारी बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली को दी थी. विधायक ने प्रदीप के पैसे वापस करने के लिए दोनों लोगों से बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि वे केवल 90 लाख रुपये लौटाएंगे. इसमें एक डॉक्टर जयराम रेड्डी पर प्रदीप के भाई की संपत्ति के खिलाफ सिविल केस फाइल करने और प्रदीप को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है. 

बीजेपी विधायक का नाम भी शामिल 

सुसाइड नोट के आखिर में उसने सभी छह लोगों के नाम लिखे. इसमें बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली का भी नाम लिया और उन पर प्रदीप के पैसे वापस नहीं करने वाले लोगों का समर्थन करने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट शख्स की कार से मिला और इसमें बीजेपी विधायक समेत छह लोगों के नाम हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Jammu Kashmir: आधार कार्ड देखने के बाद आतंकियों ने अल्पसंख्यकों के घरों को बनाया निशाना, राजौरी में 4 की मौत-6 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget