एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: आधार कार्ड देखने के बाद आतंकियों ने अल्पसंख्यकों के घरों को बनाया निशाना, राजौरी में 4 की मौत-6 घायल

कांग्रेस ने राजौरी में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है. ये केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है.

Rajouri Terrorist Attack: कश्मीर के राजौरी स्थित अपर डांगरी इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे दो हथियारबंद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. हमले में 6 अन्य घायल हो गए. चश्मदीदों की मानें तो दोनों आतंकियों ने राजौरी से 8 किलोमीटर दूर अपर डांगरी इलाके में मंदिर के पास 3 अल्पसंख्यक घरों को निशाना बनाया. 

चश्मदीद बताते हैं कि आतंकियों ने कथित तौर पर आधार कार्ड देखने के बाद यहां तीन घरों को निशाना बनाया. इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान प्रीतम शर्मा, उनके पुत्र आशीष कुमार, दीपक कुमार और शीतल कुमार के रूप में हुई है.

2 घायलों को किया गया एयर लिफ्ट

इस आतंकवादी हमले में घायल 6 लोगों में से 2 को जम्मू एयर लिफ्ट किया गया है. हमले के विरोध में राजौरी में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है. वहीं आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने रविवार शाम से ही इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है.

राजनीतिक दलों ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने जहां संघ शासित प्रदेश से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि घटना 'बहुत गंभीर' है और यह केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है. 

सरकार पर कांग्रेस का निशाना

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "राजौरी में आतंकवादी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है. घटना बहुत गंभीर और आश्चर्यजनक है. ये केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है." प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरकार पहले कश्मीर में और अब जम्मू में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है.

ये भी पढ़ें- रोड शो में भगदड़ पर TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने जताई हैरानी, मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget