एक्सप्लोरर

Balakot Airstrike Anniversary: भारतीय सेना के ऑपरेशन 'बंदर' ने तोड़ दी थी आतंकियों की कमर, उड़ गए थे पाकिस्तान के होश

Balakot Airstrike:आज 26 फरवरी है, आज से तीन साल पहले भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया था. आज इस एयरस्ट्राइक की तीसरी सालगिरह है.

Balakot Airstrike Anniversary: आज 26 फरवरी है, अगर आप वैसे देखेंगे तो यह आम तारीखों की तरह ही एक तारीख भर है, लेकिन जब आप देशभक्ति के चश्मे से कैलेंडर की इस तारीख को देखेंगे तो आप फ्लैशबैक में जाएंगे और आपको बालाकोट एयरस्ट्राइक याद आएगा. जी हां, आज बालाकोट एयरस्ट्राइक की तीसरी सालगिरह है. एक ऐसी एयरस्ट्राइक जिसने एक तरफ भारत की ताकत का परचम लहराया, तो दूसरी तरफ इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को खूब घेरा. चलिए आज इसकी तीसरी सालगिरह में हम एक बार फिर आपको बताते हैं बहादुरी और शौर्य की वो कहानी जो आज भी जिंदा है.

क्यों की गई एयरस्ट्राइक

भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को नष्ट कर दिया. अब सवाल उठता है कि आखिर भारत को ऐसा करने की जरूर क्यों पड़ी. दरअसल इस अटैक के पीछे की वजह 14 फरवरी 2019 को निकली थी, जब आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा हमला किया था. यहां पुलवामा में अवंतीपोरा के पास सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ. काफिले की एक बस को बम से उड़ा दिया गया था. इस हमले में 40 जवन शहीद हुए थे. इसी हमले का बदला लेने के लिए बालाकोट एयरस्ट्राइक की गई थी.

इस तरह किया गया ऑपरेशन

आतंकी हमले के बाद से ही बदला लेने के लिए एक बड़े ऑपरेशन की प्लानिंग बनने लगी थी. गोपनीय तरीके से प्लानिंग बन भी गई थी. अचानक भारतीय वायुसेना के तत्कालीन प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया ने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तारीख का ऐलान किया. डेट 26 फरवरी रखी गई। इसके पीछे वजह ये थी कि इसी दिन सेना के एरो इंडिया शो का समापन था औऱ विदेशी मेहमान जाने वाले थे. वायुसेना प्रमुख ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘बंदर’ कोडवर्ड दिया था.

आतंकियों के कई ठिकाने हुए नष्ट

अधिकारियों से जरूरी निर्देश मिलने के बाद भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के साथ 26 फरवरी 2019 को तड़के करीब 3:30 बजे सीमा पार करते हुए पाकिस्‍तान के बालाकोट में दस्तक दी और आतंकियों के ठिकानों पर बम गिराने शुरू किए. जहां बम गिराए गए वहां आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कई ठिकाने थे. भारतीय वायुसेना ने एयर स्‍ट्राइक से सभी ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया. हमले के वक्त ठिकानों पर करीब 500 आतंकियों के होने की भी सूचना थी.

गोपनीयता का रखा गया था खास ध्यान

इस ऑपरेशन को लेकर प्लानिंग के दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया था. प्‍लानिंग से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान अफसरों के मोबाइल फोन तक रख लिए जाते थे. सारी बातचीत आमने सामने बैठकर होती थी.

एयस्ट्राइक के बाद बदल गया बहुत कुछ

इस एयरस्ट्राइक के बाद बहुत कुछ बदल गया था. एकतरफ जहां इससे भारत की ताकत का अहसास पाकिस्तान और आतंकियों को हो गया, वहीं भारत में इसे लेकर विपक्षी दोलों ने खूब हंगामा किया. सरकार से एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे गए. आज भी इस पर सवाल उठते हैं. वहीं सकारात्मक प्रभाव की बात करें तो इस एयरस्ट्राइक के बाद से काफी हद तक आतंकियों की कमर टूटी. इसके बाद से देश में बड़े आतंकी हमले नहीं हुए. पाकिस्तान और आतंकियों को भी शायद अहसास हो गया कि अब कोई भी गलत स्टेप्स उठाने पर भारत की ओऱ से जवाब मिलेगा और उसके ज्यादा नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

यूक्रेन में जंग के बीच राहुल गांधी ने बंकर में छिपी छात्राओं का वीडियो किया शेयर, सरकार से तुरंत रेस्क्यू की अपील

क्या सोवियत संघ को दोबारा जिंदा करना चाहते हैं राष्ट्रपति पुतिन, रूसी टैंक पर लगे झंडे की पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget