एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Sarkar: 'देश न हिंदू का न मुसलमान का...' धीरेंद्र शास्त्री ने बताया किसका है भारत

Bageshwar Dham: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में मौलाना महमूद मदनी के बयान के बाद चर्चा छिड़ गई है कि भारत किसका है. आइए देखते हैं कि इस मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री क्या कहते हैं.

Dhirendra Shastri On Hindu Rashtra: नई दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भारत को इस्लाम की जन्मभूमि बताया तो एक नई बहस को हवा मिल गई. इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि देश किसका है. इस बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि भारत किसका है.

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (12 फरवरी) को मुसलमानों के बड़े संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ. अधिवेशन में वैसे तो इस्लाम और मुसलमानों की बेहतरी पर चर्चा होनी थी लेकिन ये चर्चा में आ गया अपने विवादित बयानों को लेकर. 

जमीयत के अधिवेशन में बवाल
अधिवेशन के दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने भारत को इस्लाम की जन्मभूमि बताया. महमदू मदनी ने कहा कि भारत जितना मोहन भागवत का है उतना ही मदनी का भी. महमदू मदनी के बाद एक दूसरे मौलाना अरशद मदनी जब बोले तो वो आगे निकल गए. उन्होंने हिंदुओं के पूर्वजों को भी इस्लाम से जुड़ा बता डाला. अरशद मदनी ने कहा कि हिंदुओं के पूर्वज जिसे मनु कहा जाता है, वो आदम ही थे और इस तरह हिंदुओं के पूर्वज भी इस्लाम से आते हैं. इस बयान का उसी मंच पर बैठे दूसरे धर्मगुरुओं ने विरोध कर दिया और उठकर चले गए. जैन मुनि लोकेश ने तो उसी मंच से कह दिया कि इस बयान ने एकता के सम्मेलन पर पलीता लगा दिया. 

बयान आए और उसका विरोध हुआ लेकिन बात खत्म नहीं हुई. दक्षिण एशिया में इस्लाम को मानने वाली एक बड़ी जमात पर गहरा असर रखने वाले देवबंदी स्कूल के दो बड़े मौलानाओं की एक जैसी बात पर देश में चर्चा शुरू हो गई. इस बात को लेकर बहस होने लगी कि ये देश हिंदुओं का है या मुसलमानों का. 

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया किसका है भारत
वैसे ये पहली बार नहीं है जब ये बहस छिड़ी है. बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं. देश में सनातन सरकार चाहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र में किसे जगह मिलेगी, इसके बारे में उन्होंने खुद ही बताया है. अपने एक प्रवचन में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं, सामाजिक समरसता, सबमें प्रेम, सर्वधर्म समन्वय. हिंदू राष्ट्र का मतलब हमें किसी पंथ से मतलब नहीं है." 

धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार (13 फरवरी) को मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना उनका लक्ष्य है. सबको सनातनी बनाना उनका लक्ष्य है. बागेश्वर धाम सरकार ने देश में सनातन विरोधियों के बहिष्कार की अपील की.

यह भी पढ़ें

बागेश्वर धाम आने से बीमारी का इलाज हो जाता है तो कैंसर अस्पताल बनाने की क्या जरूरत? धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget