एक्सप्लोरर

Uttarakhand: अब धंसने लगा बद्रीनाथ हाईवे ! जोशीमठ के बाद दरक रहा है उत्तराखंड, डीएम ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड के चमोली जिले के डीएम हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ हाईवे में पड़ रही दरारों की पुष्टी करते हुए जोशीमठ से इंजीनियर्स की टीम भेजने की बात कही है.

Uttarakhand: उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन का गढ़ चमोली अभी जोशीमठ में जमीन दरकने की समस्या से निपटा ही था कि अब बदरीनाथ की तरफ जाने वाले हाईवे में दरारें पड़ गईं हैं.चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने इन दरारों की पुष्टी की. ऐसा माना जा रहा है कि ये दरारें हाल ही में होने वाली बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा में व्यवधान की वजह बन सकती हैं. 

डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि उन्होंने जोशीमठ इंजीनियर्स की एक टीम दरारों की जांच के लिए रवाना कर दी है. उन्होंने कहा कि ये टीमें हाईवे और उसके आस-पास बने घरों की जांच करेगी ताकि हमें इन दरारों की वास्तविकता के बारे में जानकारी मिल सके. 
 
जोशीमठ में क्या हुआ था?
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ जाने के रास्ते पर पड़ने वाले एक शहर जोशीमठ में कई घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गईं थी और शहर में रहने वाले सैकड़ों नागरिकों का जीवन संकट में दिखाई देने लगा. ऐसे में सरकार ने दरारों की वजह की जांच की और पाया कि वाकई में जमीन धंस रही है और लोगों की गाढ़ी कमाई से बने घर इनकी वजह से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. 

सरकार ने राहत पैकज का किया एलान
उत्तराखंड में जमीन धंसने की घटना के बाद उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के प्रभावित परिवारों के लिए करोड़ों के राहत पैकेज की घोषणा की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने कहा कि वह जोशीमठ में भूमि धंसाव की घटना का संज्ञान लिया जा चुका है और वह पीड़ित परिवारों की मदद के लिए खड़े हैं. 

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना में करीब 3,000 परिवारों को प्रभावित मानते हुए उनके लिए राहत पैकेज का एलान किया. मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा विभाग को हर प्रभावित परिवार को एकमुश्त 50,000 रुपये दिए जाने का आदेश दिया. 

ACB Action: दिल्ली जल बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर नरेश सिंह गिरफ्तार, 20 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget