एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार के दौरान बबीता फोगाट से शख्स ने पूछा ऐसा सवाल, देनी पड़ी सफाई

जानी-मानी रेसलर बबीता फोगाट अपने चुनावी कैंपेनिंग के सिलसिले में जब एक गांव में निकली हुईं थीं तो उनके सामने एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा कि उन्हें सफाई देनी पड़ी.

नई दिल्लीः बीजेपी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई जानी-मानी रेसलर बबीता फोगाट को चरखी दादरी से टिकट दिया है. बीती 3 अक्टूबर को बबीता फोगाट ने बीजेपी के टिकट पर चरखी-दादरी से नामांकन दाखिल किया है. हाल ही में अपने चुनावी कैंपेनिंग के सिलसिले में जब वो एक गांव में निकली हुईं थीं तो उनके सामने एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा कि उन्हें सफाई देनी पड़ी.

हरियाणा के दादरी से बीजेपी प्रत्याशी बबीता फोगाट हिंडोल गांव में चुनाव प्रचार के लिए गई थीं. वहीं चुनाव प्रचार के दौरान बबीता फोगाट से एक शख्स ने पूछ लिया कि कुछ दिन पहले तक आप जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) में थीं तब बीजेपी पर कटाक्ष करती थीं और कहती थीं कि ऐसी पार्टी आज तक हरियाणा में नहीं आई. वहीं उस शख्स ने ये भी कहा कि आज जब आप बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं तो उन बातों के बारे में आपका क्या कहना है.

RSS के स्थापना दिवस पर भागवत ने की सरकार की तारीफ, साथ ही कहा- मॉब लिंचिंग से संघ का नाता नहीं

बबीता फोगाट ने इस सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी के बारे में ऐसा कभी नहीं बोला. उन्होंने ये भी कहा कि आप पुराने वीडियो देख लीजिए उन्होंने ऐसा कुछ कभी किसी पार्टी के बारे में नहीं बोला है. इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उस शख्स को चुप करा दिया.

वायुसेना दिवस: IAF चीफ ने बालाकोट का किया जिक्र, कहा- आतंकी हमलों से निपटने के सरकार के तरीकों में बदलाव आया है

बता दें कि बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से जुड़े हुए थे लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी ने बबीता को टिकट भी दे दिया. हरियाणा विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर है और राज्य में 90 सीटें हैं और राज्य में वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी.

साल 2014 के चुनावों में कैसा रहा था हाल साल 2014 के चुनावों में हरियाणा की 90 में से 47 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी और कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थीं.

पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, वायुसेना दिवस को लेकर भी दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget